देवघर में अपराधी बेलगाम : शव के साथ विरोध प्रदर्शन,आक्रोशितों ने टायर जलाकर किया सड़क जाम


देवघर:- देवघर सदर पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में पिछले 3 दिनों से कुछ ठीक ठाक नही चल रहा है। गोलीबारी की घटना लगातार हो रही है। बीते कल दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को गोली मारकर कर हत्या कर दी थी। मृतक जददू राउत रिखीया थाना क्षेत्र के बलसारा के निवासी थे।
अपराधियों ने वृद्ध व्यक्ति की हत्या तब कर दी जब वो भुरभुरा मोड़ के समीप अपनी चाट दुकान के पास खड़ा थे। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस के प्रति लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। चक्रवात के कारण हो रही बारिश के बीच आक्रोशितों ने भुरभुरा मोड़ के समीप आज मृतक के शव के साथ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
लोगों द्वारा देवघर बैद्यनाथ पुर बाईपास सड़क को जाम कर दिया। आक्रोशितों द्वारा सड़क पर टायर जलाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। जामस्थल पर कई थानों की पुलिस पहुंचकर आक्रोशितों को समझाने का प्रयास की। लंबी जद्दोजहद के बाद पुलिस द्वारा मिली आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया।सड़क जाम से यातायात काफी प्रभावित हो गया था।