NSUI के प्रदेश पर पुलिस की सख्ती : वॉटर कैनन का पुलिस ने किया इस्तेमाल
ब्रेकिंग-कांग्रेस केNSUIके नेता और कार्यकर्ता विधानसभा घेराव कर प्रदर्शन कर रहें है।बिहार की राजधानी पटना में शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर एनएसयूआई ने जोरदार प्रदर्शन किया। बता दे कि कांग्रेस दफ्तर,सदाकत आश्रम से निकले एनएसयूआई के छात्र कार्यकर्ताओं के मार्च को पुलिस ने राजा पुल के पास रोक दिया,जिसके बाद माहौल में अफरा-तफरी मच गई।विरोध प्रदर्शन में पार्टी के प्रदेशअध्यक्ष राजेश कुमार भी प्रदर्शन में है शामिल। कांग्रेस ने सरकार पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोंकझों।
बता दे कि बिहार विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है और विपक्ष की ओर से सरकार पर लगातार हमले जारी हैं। मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। तीसरे दिन भी सदन की कार्यवाही के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला।
वहीं दूसरी ओर प्रशांत किशोर के नेतृत्व में जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा घेराव करने भी निकले थे। वहीं इसी क्रम में आज यानी गुरुवार को कांग्रेस की छात्र इकाईNSUIने विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया था।