Hindi News / पेट्रोल-डीजल कीमत बढ़ोतरी पर मंत्री भगवान सिंह बोले- कच्चे तेल की कीमतों में...

Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल कीमत बढ़ोतरी पर मंत्री भगवान सिंह बोले- कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण बढ़ते ईंधन के दाम

Edited By:  |
petrol-diesel price petrol-diesel price

पटना:देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर बिहार सरकार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा का बयान सामने आया है. पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमत तय करना केंद्र सरकार और तेल कंपनियों से जुड़ा मामला है,इसमें बिहार सरकार की कोई भूमिका नहीं है.

मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण ईंधन के दाम बढ़ते हैं. बिहार सरकार का इससे सीधा लेना-देना नहीं है. मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार जनता को राहत देने के लिए अपनी योजनाएं पहले की तरह जारी रखेगी और आम लोगों के हितों का ध्यान रखा जाएगा.

भगवान सिंह कुशवाहा ने विपक्ष के आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि हर मुद्दे पर राजनीति करना सही नहीं है. उन्होंने दावा किया कि बिहार सरकार विकास और जनहित के कार्यों पर लगातार काम कर रही है.

गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के बाद विपक्ष लगातार सरकार पर हमला बोल रहा है और महंगाई को लेकर सवाल उठा रहा है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-