Hindi News / तेज प्रताप यादव पहुंचे गया, विष्णुपद मंदिर में की पूजा अर्चना, मीडिया के...

BIHAR NEWS : तेज प्रताप यादव पहुंचे गया, विष्णुपद मंदिर में की पूजा अर्चना, मीडिया के सवालों से बचते नजर आए

Edited By:  |
bihar news bihar news

गया जी: लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव शुक्रवार को गया पहुंचे. वहां समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया. इसके बाद वे शहर के प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर गए, जहां उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में पूजा अर्चना की.

इस दौरान तेज प्रताप यादव संवाददाताओं के सवालों से बचते नजर आए. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर कीमत बढ़ी है, तो बढ़ी है. प्रधानमंत्री जी ने इलेक्ट्रिक वाहन इस्तेमाल करने की बात कही है. वहीं प्रधानमंत्री के द्वारा काफिला में वाहनों की कमी के सवाल पर उन्होंने कहा कि अच्छी बात है. मुख्यमंत्री को भी अपने काफिले में वाहनों की कमी करनी चाहिए.

वहीं एमएलसी चुनाव पर तेजस्वी यादव द्वारा दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि अगर वे बयान दिए हैं तो दिए हैं. वहीं विष्णुपद मंदिर में दर्शन करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि विष्णुपद मंदिर हैं,दर्शन करने आए हैं. आप भी दर्शन कीजिए.

गया से प्रदीप कुमार सिंह की रिपोर्ट--