बिहार के लाल ईशान किशन को बड़ा सम्मान : विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री ने दिया 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि
पटना: आईसीसी टी-20वर्ल्ड कप2026में शानदार प्रदर्शन कर भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले बिहार के स्टार क्रिकेटरIshan Kishanको बिहार सरकार ने बड़ा सम्मान दिया है. मुख्यमंत्रीSamrat Choudharyने शुक्रवार को पटना में आयोजित कार्यक्रम में ईशान किशन को एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया.
मुख्यमंत्री ने ईशान किशन को“बिहार का लाल”बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से न सिर्फ देश बल्कि पूरे बिहार का नाम रोशन किया है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ईशान को सम्मान स्वरूप चेक सौंपा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि बिहार के खिलाड़ी अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं.
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में भी ईशान किशन की तारीफ करते हुए लिखा कि विश्व कप में उनके योगदान ने करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया. सरकार चाहती है कि राज्य के युवा खेलों में आगे बढ़ें और देश का नाम रोशन करें.
इस मौके पर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान खेल और युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देने को लेकर भी चर्चा हुई.
हाल के दिनों में बिहार के युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार चर्चा में रहा है. इससे पहले युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को भी शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया था. खेल विशेषज्ञों का मानना है कि खिलाड़ियों को इस तरह प्रोत्साहन मिलने से राज्य के युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ेगा और आने वाले समय में बिहार से और भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम तक पहुंचेंगे.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--





