Hindi News / स्व० कृष्ण भूषण कुमार की पत्नी को सरकारी नौकरी देगी बिहार सरकार, सीएम...

BIG BREAKING : स्व० कृष्ण भूषण कुमार की पत्नी को सरकारी नौकरी देगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट ने की घोषणा

Edited By:  |
big breaking big breaking

पटना: मुख्यमंत्रीSamrat Choudharyने सुल्तानगंज नगर परिषद् के दिवंगत कार्यपालक पदाधिकारी स्व० कृष्ण भूषण कुमार के परिवार को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नियमानुसार उनकी पत्नी शालू कुमारी को सरकारी नौकरी देगी और परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

मुख्यमंत्री से शुक्रवार को शालू कुमारी और पीड़ित परिवार के सदस्यों ने मुलाकात कर परिवार के भरण-पोषण और अन्य समस्याओं से अवगत कराया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ी है.

गौरतलब है कि28अप्रैल2026कोSultanganjनगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषणKumarकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में शोक और आक्रोश का माहौल था.

राज्य सरकार इससे पहले भी मृतक अधिकारी के आश्रितों को25लाख रुपये की आर्थिक सहायता दे चुकी है. अब नौकरी देने की घोषणा के बाद परिवार को स्थायी सहारा मिलने की उम्मीद बढ़ गई है.

सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच संवेदनशील पहल के तौर पर देखा जा रहा है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-