पप्पू यादव ने प्रखंड कार्यालय पर किया बवाल : बालू माफियाओं के खिलाफ खोला मोर्चा, जानें क्या कुछ कहा

Edited By:  |
Reported By:
pappu yadav ne prakhand karyalay par kiya bawaal pappu yadav ne prakhand karyalay par kiya bawaal

गया : बिहार के गया जिले के बेलागंज प्रखंड कार्यालय का आज जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है । गत दिनों बेलागंज प्रखंड के आढ़तपुर गांव में ग्रामीणों, महिलाओं व बच्चियों पर पुलिस द्वारा किए गए बर्बरता पूर्वक कार्रवाई के विरोध में प्रखंड कार्यालय का घेराव किया गया।

जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पु यादव ने कहा कि बिहार के हर विभाग में माफियाओं का कब्जा हो गया है। सरकार पंगु हो गई है। बालू माफियाओं को प्रशासन और सरकार का संरक्षण प्राप्त है। सुशासन के नाम पर चल रहे सरकार में जंगलराज से अधिक खौफ में जीने के लिए लोग मजबूर हैं।

माफिया और अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं और सरकार की पुलिस असहाय और निर्दोष ग्रामीणों पर लाठियां बरसा रही है। बालू माफियाओं को सत्तापक्ष और विपक्ष का समर्थन प्राप्त हैं। गया जिले के बेलागंज प्रखंड के आढ़तपुर गांव कि घटना बहुत ही शर्मनाक और क्रूर हैं। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम होगी।

उन्होंने कहा कि सरकार को टेंडर माफियाओं से पैसा मिलता हैं। 75 विधायकों वाला विपक्ष सदन में मौन हैं। यह सदन मुर्दो और नपुंषकों का हैं। उन्होंने कहा कि आढ़तपुर गांव के गिरफ्तार कर जेल भेजे गए निर्दोष ग्रामीणों को बिना शर्त रिहा किया जाए।

इस घटना में शामिल बालू माफियाओं और पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अन्यथा जाप कार्यकर्ता आगामी 7 मार्च को गवर्नर हाउस मार्च करेंगे। साथ ही हाईकोर्ट जाएंगे। सत्ता पक्ष और विपक्ष की मिलीभगत से आम जनता त्रस्त हैं। हम दोषी पुलिसकर्मियों को नहीं छोड़ेंगे। आढ़तपुर के ग्रामीणों की मांग है कि उनके गांव को बाढ़ से खतरा है। इसलिए बांध का निर्माण कराया जाए। सरकार पहले बांध बनाए फिर खनन करें।

बिहार सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस प्रशासन माफियाओं के इशारे पर सैकड़ों महिला, वृद्ध और नाबालिक लड़कियों को हाथ-पैर बांधकर पिटाई करती है। इतनी बड़ी घटना के बाद भी सत्ता पक्ष और विपक्ष ने नेताओं के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही। इससे शर्मनाक बात और क्या हो सकती है ? सरकार प्रशासनिक अधिकारियों व बालू माफियाओं पर जबतक करवाई नहीं करती है, तब तक जाप आंदोलन करेगी।


Copy