नीतीश के मंत्री का बड़ा बयान : बालासोर हादसे से मन व्यथित, इशारों में कहा रेल मंत्री लें नैतिक जिम्मेदारी


पटना : बालासोर (ओडिशा ) रेल हादसे पर सियासत शुरू हो गई है। बिहार के CM नीतीश कुमार के मंत्री ने पुरानी यादों का जिक्र छेड़ कर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इशारों-इशारों में इस्तीफ़ा मांग लिया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना रेलवे की ढांचागत खामियों और यात्रियों की सुरक्षा में चूक को भी उजागर करती है।
बालासोर (ओडिशा) में हुए भयावह ट्रेन हादसे से मन व्यथित है। यह दुर्घटना रेलवे की ढांचागत खामियों और यात्रियों की सुरक्षा में चूक को भी उजागर करती है।
— Sanjay Kumar Jha (@SanjayJhaBihar) June 3, 2023
जब अगस्त 1999 में गैसल ट्रेन हादसे की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्कालीन रेल मंत्री श्री@NitishKumar ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया… pic.twitter.com/K76jg6xxId
बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने उड़ीसा रेल हादसे पर बयान दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बालासोर (ओडिशा) में हुए भयावह ट्रेन हादसे से मन व्यथित है। यह दुर्घटना रेलवे की ढांचागत खामियों और यात्रियों की सुरक्षा में चूक को भी उजागर करती है। अगस्त 1999 में गैसल ट्रेन हादसे की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्कालीन रेल मंत्री, हमारे नेता @NitishKumar ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। तब उन्होंने क्या कहा था, सुनिए👇
संजय झा ने आगे कहा है कि आज 2023 में रेल की इस तरह की घटना हो रही है। बड़ी बड़ी ट्रेन चलाने की बातें हो रही है, लेकिन रेगुलर ट्रेनों की सेफ्टी की जरूरत है। एक साथ 3 ट्रेन टकराने पर आश्चर्य प्रकट करते हुए कहा है कि तीन-तीन ट्रेन टकरा रही हैं। यह अजीब है। 20-25 साल पहले इस तरीके के हादसे हो जाते थे। तब बहुत सारा इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं था। जब इतना तकनीक नहीं था। आज इस तरह की घटना का होना चिंता की बात है। रेल मंत्रालय को एड्रेस करना चाहिए।