नालंदा में भड़की ज्वाला दहेज़ की... ! : बाइक-सोने की चेन की खातिर विवाहिता की हत्या, इलाके में सनसनी

Edited By:  |
Reported By:
nalanda me dahej ne li ek aur vivahita ki jan nalanda me dahej ne li ek aur vivahita ki jan

नालंदा : बिहार के नालंदा में दहेज की खातिर एक विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ससुराल वाले अक्सर दहेज़ को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित किया करते थे। वहीँ गुरुवार सुबह विवाहिता के मायके वालों को सूचना मिली कि उनकी पुत्री की हत्या कर दी गई है।


मामला नालंदा जिले के चिकसौरा थाना क्षेत्र के पचासा पर गांव किआ बताया जा रहा है जहां ससुराल वाले विवाहिता की हत्या कर शव को घर पर ही छोड़कर फरार हो गए हैं । मृतिका की पहचान पचासा पर गांव निवासी संतोष कुमार की पत्नी खुशबू कुमारी के रूप में की गई है। मामले की जानकारी मृतका के परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजन जब उसके ससुराल पचासा गांव पहुंचे अपनी पुत्री का शव पाया और ससुराल वाले फरार मिले। जिसके बाद उन्होंने स्थानीय थाने को मामले की जानकारी दी।


वहीँ मृतिका के पिता हिलसा थाना के गुलिनी गांव निवासी रामप्रीत प्रसाद ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री खुशबू कुमारी की शादी करीब 3 साल पहले पचासा पर गांव निवासी संतोष कुमार के साथ की थी शादी के दौरान उन्होंने हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था लेकिन इधर कुछ दिनों से बाइक एवं सोने की चेन की मांग को लेकर उनकी पुत्री खुशबू कुमारी को ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे और आज उन्हें सूचना मिली की उनकी पुत्री की हत्या कर दी गई है।


Copy