

गुरुवार, 24 सितंबर 2026
LiveNALANDA : 'आप सब की आवाज' यानी आसा पार्टी का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन बिहार शरीफ के सोगरा कॉलेज के मैदान में आयोजित की गई। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने सम्मेलन को संबोधित किया। आरसीपी सिंह की पार्टी 'आसा' का चुनावी शंखनादइस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सह आसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा कि नालंदा जिले में पूरी तैयारी के साथ सभी विधानसभा सीटों पर हमारी पार्टी चुनाव लड़ेगी। यह कार्यकर्ता सम्मेलन आने वाले विधानसभा चुनाव का चुनावी शंखनाद है। नई दिल्ली हादसे पर सरकार को घेरावहीं, उन्होंने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जो भगदड़ मची है, उसकी पूरी जिम्मेदारी रेलवे विभाग की है। सरकार की लापरवाही के कारण हमारे देश में दो जगह पर महाकुंभ के दौरान भगदड़ मच गई। उन्होंने कहा कि रेल विभाग को जब जानकारी थी कि महाकुंभ जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर अपार भीड़ होगी। बावजूद रेलवे प्रशासन ने इसको गंभीरता से नहीं लिया, जिसके कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 18 लोगों की मौत हो गई। रेलवे स्टेशन पर रेलवे विभाग की व्यवस्था नहीं रहने के कारण ही लोग अब रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षित नहीं है।
नालंदा। जिले की पुलिस ने 16 जनवरी को सेंट जोसेफ स्कूल के प्रिंसिपल जोसेफ टीटी को गोली मारकर जख़्मी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनो आरोपी बिहार थाना क्षेत्र के रहने वाला है। जिसकी जानकारी एसपी भारत सोनी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी। एसपी भारत सोनी ने बताया कि सैयद नजफ़ जफर अहमद उर्फ अयान और आरफीन कुदरत उर्फ साजी को बिहार थाना क्षेत्र के रेलवे गुमटी के पास से गिरफ्तार किया गया है। दोनो बिहार थाना क्षेत्र के रहने वाले है। उन्होंने बताया कि एक छात्र को स्कूल से दो साल पूर्व निष्कासित किया गया था उसी के प्रतिशोध में इस घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना में कुल 5 लोग शामिल थे। जिसमें दो को गिरफ्तार किया गया है और 3 लोगों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। एसपी भारत सोनी ने बताया कि पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि दो साल पहले मिसकंडक्ट के कारण स्कूल से निकाले गए रयान ने अपने मामा के साथ से यह साजिश रची थी। शुरुआत में मारपीट की योजना थी लेकिन बाद में मामा ने हथियार मुहैया कराया। पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदा कार्टिज भी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि शेष तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। अगर आरोपी भागते हैं तो उनकी संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी। मामले में 60 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल कर स्पीड ट्रायल के जरिए दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।
नालंदा : बड़ी खबर बिहार के नालंदा से है जहां बेना थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर रजौली एनएच 20 पर सिरनामा गांव के पास शुक्रवार देर रात मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पुल से टकरा गई. हादसे में 1 बच्ची समेत 2 व्यक्तियों की मौत हो गई और करीब 16 लोग घायल हो गए. घायलों में 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया जहां से तीन घायलों को गंभीर हालत में पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है.बताया जा रहा है कि सभी लोग नवादा जिला के स्टालिन गांव से ईंट भट्ठा पर मजदूरी करने के लिए गोरखपुर जा रहे थे. इसी दौरान बेना थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर रजौली एनएच 20 पर सिरनामा गांव के समीप शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे मजदूरों से भरी पिकअप वैन पुल से टकरा गई जिससे एक बच्ची सहित दो लोगों की मौत हो गई और करीब 16 लोग घायल हो गए. घायलों में 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां से तीन को चिंताजनक हालत में पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में परिवार वालों ने बताया कि सभी लोग एक ही टोला के रहने वाले हैं. मेहनत मजदूरी करने के लिए सभी गोरखपुर जा रहे थे. मृतकों में लाक्षो मांझी का 30 वर्षीय पुत्र बोध मांझी और राजेंद्र मांझी का 2 माह की बच्ची आंचल कुमारी है. जबकि जख्मी वीरू मांझी, बाला मांझी, अनुज मांझी को चिंताजनक हालत में पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है. जख्मी देवी मांझी ,बसंती देवी, अनीता देवी, पिंकी देवी, लक्ष्मीनिया देवी ,मुकेश मांझी ,राखी कुमारी, रोशनी कुमारी, बिरजू मांझी , बु्चा मांझी का इलाज बिहारशरीफ सदर अस्पताल में किया जा रहा है. घटना के बाद मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.
NALANDA : नालंदा में पति और पत्नी की हत्या कर शव जलाने का मामला सामने आया है। ये घटना छबीलापुर थाना क्षेत्र के दोंगी गांव की है, जहां विजय प्रसाद और उनकी पत्नी कांति देवी की पहले तो धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई और उसके बाद दोनों शवों को आग के हवाले कर दिया गया। नालंदा में डबल मर्डर से फैली सनसनीघटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा हुए और पुलिस को घटना की जानकारी दी लेकिन तब तक शव का ज्यादातर हिस्सा जलकर राख हो गया। कमरे में खून ही खून दिखाई दे रहा है। मृतक के पुत्र विपिन कुमार ने बताया कि वह दूसरे मकान में रहते हैं और सुबह जब माता और पिता के घर पर पहुंचे तो देखा कि दरवाजा खुला हुआ है और नाली से खून बह रहा है।तफ्तीश में जुटी पुलिसजैसे ही घर के अंदर दाखिल हुआ तो देखा कि मां और पिताजी आग के लपेट में थे। इसके बाद परिवार के अन्य लोगों को फोन कर बुलाया, तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद छबीलापुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की तहकीकात कर रही है। फिलहाल इस घटना को अंजाम क्यों दिया गया, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
NALANDA : नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर स्थित चाइना मार्केट में शनिवार की सुबह 4 बजे बिजली की चिंगारी से भीषण आग लग गई, जिससे कई दुकान में रखे सामान जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन दल घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बता दें कि इस मार्केट में कुल 40 दुकानें मोबाइल रिपेयरिंग से लेकर पार्ट्स की है। 6 से अधिक मोबाइल रिपेयरिंग और पार्ट्स की दुकान जलकर पूरी तरह से खाक हो गई। घटना के संबंध में चश्मदीद ने बताया कि आग पहले बिजली के खंभे में लगे बॉक्स में लगी, उसके बाद यही चिंगारी धीरे-धीरे पूरे चाइना बाजार को अपनी चपेट में ले लिया।बताया जाता है कि दुकानदार रोजाना की तरह अपनी दुकानों को बंद कर घर चले गए थे, तभी मध्य रात्रि में यह अगलगी की घटना हुई। यह तीन मंजिला मकान है, जहां पहले तल्ला पर बैंक और दूसरे तल्ले पर फाइनेंस शाखाएं है। दुकानदारों को तब तक कुछ समझ में आता, तब तक आगे पूरे चाइना बाजार को लगभग अपनी चपेट में ले लिया।सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। इस अगलगी की घटना से पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। जिनकी दुकान बच गई, उस दुकान को दुकानदार आपाधापी में खाली करने में जुट गए हैं। फिलहाल अगलगी में कितना नुकसान हुआ, इसका आकलन नहीं किया गया है लेकिन ऐसी आशंका जताई है जा रही है कि अगलगी में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है क्योंकि इस बाजार में महंगे मोबाइल पार्ट्स एवं मोबाइल की दुकान थी।गनीमत रही कि समय रहते दमकल कर्मियों ने सूचना पाकर आग पर काबू पा लिया। नहीं तो कई और दुकानों के साथ बैंक और फाइनेंस कंपनी की शाखा को भी अपनी चपेट में ले सकता था।
NALANDA : नालंदा में बेखौफ अपराधियों ने एकबार फिर तांडव मचाया है। बिहार थाना क्षेत्र के चौखंडी पर मोहल्ला स्थित पीली कोठी में संतोष अग्रवाल के घर करीब 15 लाख का जेवरात और सामान लूटकर अपराधी फरार हो गया। नकाबपोश अपराधी का तांडवमिल रही जानकारी के मुताबिक गुरुवार की दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे महिला को चाकू का भय दिखाकर घर में रखे जेवरात और नगदी सहित करीब 15 लाख का सामान लूट कर नकाबपोश बदमाश फरार हो गया। पीड़िता के मुताबिक वह घर में अकेले थी और मोबाइल चला रही थी, उसी दौरान एक नकाबपोश बदमाश घर में घुसा और गर्दन पर चाकू रखकर जेवर, नगद सहित करीब 15 लाख का सामान लूटकर फरार हो गया। घटना की जानकारी डॉयल 112 पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
NALANDA : नालंदा जिले के सिलाव प्रखंड के सहकारिता पदाधिकारी BCO यानी ब्लॉक को-ऑपरेटिव ऑफिसर प्रशांत कुमार को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। निगरानी की टीम ने उन्हें बिहार शरीफ के ममता पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया है। निगरानी के हत्थे चढ़े घूसखोर BCOनिगरानी विभाग के डीएसपी सुधीर कुमार ने बताया की गोरम पंचायत के पैक्स चुनाव के वोटर लिस्ट में 14 लोगों का गलत नाम था, जिसे हटाने के एवज में गोरमा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अमन कुमार से 50 हजार रुपये घूस की मांग की गयी थी, जिसकी शिकायत अमन कुमार द्वारा निगरानी विभाग में दर्ज कराया था।आज ममता पेट्रोल पंप के पास पैक्स अध्यक्ष से 50 हजार रुपये घूस लेते सहकारिता पदाधिकारी प्रशांत कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।
NALANDA : वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत ने धमाकेदार जीत के साथ शुरुआत की है। भारत और मलेशिया के बीच हुए हॉकी मैच में भारत की टीम ने शानदार जीत हासिल की है। भारत की टीम द्वारा 4 गोल कर मलेशिया के जबड़े से जीत छीन ली है।जीत हासिल करने के बाद भारत के कोच हरेंद्र सिंह ने कहा कि टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा लेकिन मलेशिया की टीम ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हम लोगों का प्रयास होगा कि आगे और भी बेहतर प्रदर्शन करें। साथ ही उन्होंने राजगीर में निर्माण किए गए खेल अकादमी की भी जमकर तारीफ की और कहा कि हॉकी तो भारत के दिल में बसता है। अब बिहारी के दिल में भी बसने लगा है। इस मौके पर टीम इंडिया की कप्तान सलीमा टेटे ने कहा कि जीत का श्रेय पूरी टीम को जाता है और आगे और भी बेहतर खेल का प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे क्योंकि अभी चीन से मुकाबला बाकी है।
RAJGIR : राजगीर में हॉकी टीम इंडिया के कप्तान सलीमा टेटे और कोच हरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और बताया कि मैच के पहले दिन भारत और मलेशिया के बीच टूर्नामेंट खेला जाएगा, जिसको लेकर भारतीय खिलाड़ियों में काफी उत्साह है। टीम इंडिया मैच खेलने के लिए तैयार है।उन्होंने बताया कि मैच के समय में थोड़ी तब्दीली की गई है। दिन के 12:30 से मैच होगा क्योंकि शाम के समय लाइट जलने के बाद यहां काफी कीट पाया गया है। इसी को देखते हुए मैच के समय में तब्दीली की गई है। टीम इंडिया के कोच ने राजगीर हॉकी ग्राउंड की जमकर तारीफ की। खासकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार द्वारा खेल को बढ़ावा देने के लिए मेडल लाओ-नौकरी पाओ की योजना चलायी जा रही है, जिसका लाभ खिलाड़ियों को मिल रहा है। बता दें कि इलाके में अधिक कीट होने के कारण ड्रोन के सहारे कीटनाशक दवाई का छिड़काव किया जा रहा है।
NALANDA : एशियाई हॉकी महासंघ और मेजबान हॉकी इंडिया ने घोषणा की है कि बिहार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी राजगीर 2024 के सभी मैचों को सुबह के समय पुनर्निर्धारित किया गया है ताकि कीट संक्रमण के कारण होने वाली संभावित बाधाओं को रोका जा सके> खासकर जब फ्लड लाइटें जल रही हों।संशोधित कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक दिन का पहला मैच दोपहर 12:15 बजे IST से शुरू होगा, उसके बाद दूसरा मैच दोपहर 2:30 बजे IST से और अंतिम मैच शाम 4:45 बजे IST से शुरू होगा। पहले मैच शाम के लिए निर्धारित किए गए थे, जिसमें पहला मैच दोपहर 03:00 बजे IST से, दूसरा मैच शाम 05:15 बजे IST से और अंतिम मैच शाम 7:30 बजे IST से शुरू होना था। यह निर्णय आयोजन समिति के परामर्श से लिया गया, जिसने संबंधित टीमों से फीडबैक लिया और फ्लडलाइट्स के तहत लगातार प्रशिक्षण सत्रों का अवलोकन किया, जिसमें बड़ी मात्रा में कीटों का प्रकोप देखा गया।स्टेडियम धान के खेतों से घिरा हुआ है, जिसमें इस मौसम में बड़ी संख्या में कीड़े पनपते हैं। बिहार राज्य सरकार ने आयोजन स्थल पर व्यापक पर्यावरण प्रबंधन उपायों को सक्रिय रूप से लागू किया, जिसमें उन्नत ड्रोन संचालन, गहन धूमन प्रोटोकॉल और इष्टतम खेल की स्थिति सुनिश्चित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानक उपचार शामिल हैं। दुनिया भर में इसी तरह की स्थितियों में अपनाए गए प्रोटोकॉल का उपयोग करते हुए स्टेडियम परिसर में और उसके आसपास सात प्रकार के रसायनों जैसे साइफेनोथ्रिन, डेल्टामेथ्रिन और साइफ्लुथ्रिन के अलावा अन्य ठंडे स्प्रे का उपयोग किया गया है।हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ने कहा कि "हमारी प्राथमिकता खिलाड़ियों, प्रशंसकों और इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से जुड़े सभी लोगों की सुरक्षा है। हॉकी एक नए स्थल पर खेली जा रही है और हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम उच्च मानकों को बनाए रखें। साथ ही न केवल टीमों के लिए बल्कि बिहार के लोगों के लिए भी एक सहज और रोमांचक अनुभव सुनिश्चित करें, जो इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।"
NALANDA : बकाया वेतन की मांग को लेकर 102 एम्बुलेंस कर्मियों ने मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव किया। इस मौके पर 102 एम्बुलेंस चालक संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय ने कहा कि हमलोगों को दुर्गा पूजा के मौके पर भी वेतन नहीं मिला था और दिवाली के मौके पर भी वेतन नहीं मिला है।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वेतन नहीं मिलने से नाराज सभी लोगों ने आज सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव किया गया है और 1 नवंबर से हमलोग हड़ताल करेंगे। उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन से हमलोग अनुरोध कर रहे हैं कि अस्पताल में जितने भी कर्मी है, उनको जूता पॉलिश करने की अनुमति दे ताकि हमलोग जूता पॉलिश कर 5-5 रुपये इकट्ठा कर अपने बच्चो को मिठाई और पटाखा खरीदकर दे सके।
NALANDA : बिहार के नालंदा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक सिरफिरे ने छत पर चढ़कर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। ये घटना रहुई थाना क्षेत्र के रहुई बाजार की है, जहां रविवार को गोतिया के बीच हुए विवाद में एक महिला के साथ मारपीट कर अधमरा कर दिया गया।घटना की जानकारी मिलने के बाद रहुई थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तभी बीरबल साव का पुत्र शंकर कुमार अपने घर की छत पर चढ़कर फायरिंग करने लगा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जिला मुख्यालय से काफी संख्या में पुलिस बल को बुलाया गया। उसके बाद भी करीब 3 घंटे तक युवक को अपने कब्जे में लेने का पुलिस प्रयास करती रही।तीन घंटे बाद नालंदा एसपी भारत सोनी पहुंचे। उसके बाद युवक को देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि पुलिस की टीम जब उसे पकड़ने का कोशिश कर रही थी, उस दौरान युवक खुद के सिर पर पिस्तौल तान देता था।
NALANDA : नालंदा में EOU पटना की टीम द्वारा दो जगहों पर छापेमारी चल रही है. नीट पेपर लीक मामले का किंगपिन संजीव मुखिया के गांव नगरनौसा प्रखंड अंतर्गत शाहपुर बलवा और नूरसराय उद्यान महाविद्यालय में जुड़े दस्तावेज की जांच चल रही है. यह छापेमारी सुबह 10 बजे से जारी है। घर पर संजीव मुखिया की मां पत्नी और पिता मौजूद हैं, जिससे लगातार पूछताछ चल रही है. हालांकि EOU की टीम पत्रकारों से दूरी बनाकर है और वीडियो बनाने से मना कर रही है। नालंदा के रहने वाले संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया को NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड माना जा रहा है. फिलहाल संजीव मुखिया पुलिस की पकड़ से दूर है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. संजीव मुखिया उर्फ़ लूटन इसके पहले 2016 में सिपाही भर्ती परीक्षा से लेकर बीपीएससी समेत अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक में इनका नाम सामने आया और जेल भी जा चुका है.
NALANDA : आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में नये राजनीतिक दलों का गठन शुरू हो गया है। इसका संकेत आरसीपी सिंह के समर्थकों ने दिया भी है। इस कड़ी में पटना की सड़कों पर उनके समर्थकों द्वारा 'टाइगर जिंदा है' का पोस्टर लगाया गया है।'टाइगर जिंदा है' के सवाल पर नालंदा के जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जंगल अगर पटना में होगा, तभी न शेर जिंदा है। सभी को मालूम है कि पटना में जंगल नहीं है तो फिर पटना में शेर जिंदा कैसे हो गया। जो मुर्दा लोग हैं, वह अपने आप को टाइगर बता रहे हैं। बिना जंगल का शेर जिंदा नहीं रह सकता है इसलिए टाइगर जिंदा नहीं बल्कि मुर्दा है।आरपीसी सिंह के पार्टी बनाने के सवाल पर कहा कि पार्टी बनाने का अधिकार सभी को है। बिहार में एनडीए गठबंधन और I.N.D.I.A महागठबंधन दो ही दल है। एनडीए गठबंधन में नीतीश कुमार के शासनकाल में जो विकास हुआ है, जनता उसी विकास के नाम पर नीतीश कुमार को वोट देते आ रही है।जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को सलाह देते हुए कहा कि नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह दोनों नालंदा जिले के हैं, ऐसी स्थिति में आरपीसी को पार्टी नहीं बल्कि बीजेपी में रहना चाहिए था। आपको बता दें कि नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार इनदिनों अपने गृह क्षेत्र में मौजूद हैं और अपने इलाकों का भ्रमण कर समय पर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनने के लिए घर पर ही जनता दरबार लगा रहे हैं।
NALANDA : नालंदा में बेलगाम रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के बढ़िया गांव के पास दो बाइक की सीधी टक्कर में 4 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं। बिहार में बेलगाम रफ्तार का कहरफिलहाल घायल युवकों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में बताया जा ररहा है कि मृतकों में शेखपुरा निवासी राजन कुमार, सोनू कुमार, शशिरंजन और गया जिला के धरमुचक गांव निवासी बॉस कुमार शामिल है। वहीं, जख़्मी में सरमेरा निवासी सुराज कुमार और राज हंस कुमार है। दोनों जख़्मी का इलाज बीम्स अस्पताल में किया जा रहा है। मृतक के परिवार ने बताया कि शेखपुरा से एक बाइक पर 4 लोग सवार होकर मेला देखने गये थे, उसी दौरान दूसरी बाइक से टक्कर हो गयी, जिसपर दो लोग सवार थे। फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
NALANDA : नालंदा में एकबार फिर बाढ़ का संकट गहराने लगा है। दरअसल, जिरायन नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण बिंद प्रखंड के कथराही गांव के मिल्की खंधा में बने पुल के पास बांध टूट गया। बांध टूटने से पानी खंधा में प्रवेश कर गया. जिससे लगभग 720 बीघा में लगी धान की फसल पानी में डूब गयी। स्थानीय लोगों की माने तो जिरायन नदी में जलस्तर वृद्धि होने से मिल्की खंधा में बने बिना शटर के पुल के पास बांध टूट जाने से पानी खंधा में प्रवेश कर गया. किसानों ने बताया कि करीब 10 वर्षों से यही हाल है. जब भी नदी में जलस्तर बढ़ता है तो पानी खंधा में प्रवेश कर जाता है। इसी को देखते हुए किसानों ने पहले पुल के पास शटर की जगह मिट्टी का बांध बांधा था लेकिन जलस्तर में वृद्धि होने से बांध पानी का बहाव सह नहीं सका और बांध टूट गया। इसी प्रकार हिलसा के लोकाइन नदी के जलस्तर बढ़ने से बांध टूट गया है, जिससे कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गया है और प्रशासन द्वारा राहत शिविर शुरू किया गया है। बाढ़ प्रभावित इलाके का जिलाधिकारी द्वारा जायजा लिया जा रहा है।
NALANDA : नालंदा में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जहां बेकाबू ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी है, जिससे ऑटो पर सवार 12 लोग जख़्मी हो गए हैं। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के विजवनपर गांव में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही डॉयल 112 की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तुरंत जख्मी लोगों को बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती करायी। जख्मी लोगों ने बताया कि वे ऑटो से पावापुरी जा रहे थे, तभी विजवन पर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पर सवार 12 लोग जख़्मी हो गए है। एक जख्मी की हालत बेहद गंभीर बतायी जा रही है।
NALANDA : पंचाने नदी में अचानक आए उफान के कारण शशांक बिंद प्रखंड के फतहा खंदा में जिरायन नदी का बांध टूट गया है, जिससे इलाके में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। घटना की जानकारी मिलते ही नालंदा के डीएम शशांक शुभंकर ने SDRF की बोट से कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने फतहा खंदा, बाहा नदी, उतरवारी पीठ तक बांध का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा बांध की मरम्मती कार्य को उन्होंने स्वयं देखा। उन्होंने कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण को निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ आपदा से बचाव हेतु जहां-तहां बांध कटाव की मरम्मती तुरंत सुनिश्चित करें। बालू भरे बोरा का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में तैयार रखें। रात में प्रहरी को बांध की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाए। इसके अलावा संबंधित पदाधिकारी को बाढ़ आपदा प्रबंधन हेतु हमेशा अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया।
NALANDA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राजगीर खेल अकादमी सह क्रिकेट स्टेडियम (राजगीर खेल परिसर) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर परिसर में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश भवन निर्माण विभाग एवं खेल विभाग के पदाधिकारियों को दिया। CM नीतीश का राजगीर दौराखेल अकादमी और स्टेडियम का निरीक्षण करने के बाद वे राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में नालंदा जिला में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का उच्चस्तरीय बैठक में समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बचे हुए काम को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इसके लिए गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी खेल मैदानों में हाई मास्क लाइट की व्यवस्था की जाए। इससे खिलाड़ियों को दिन-रात अभ्यास करने में सुविधा होगी।गौरतलब है कि यह प्रोजेक्ट 750 करोड़ की लागत से बन रहा है, जिसमें 23 से ज़्यादा खेल विधाओं के लिए उच्चस्तरीय खेल सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है। जल्द ही एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, स्विमिंग पूल, टेबल टेनिस आदि सुविधाएं को उपयोग हेतु खेल विभाग को सौंप दिया जाएगा। 29 अगस्त को खेल दिवस के मौके पर इसका उद्घाटन किया जाएगा। इसी को लेकर आज मुख्यमंत्री राजगीर पहुंचे थे और निरीक्षण किया।