BIHAR NEWS : रौशन यादव के परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक सहायता की घोषणा की
मधुबनी : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव गुरुवार को मधुबनी पहुंचे. वहां उन्होंने बेनीपट्टी प्रखंड के परकौली गांव जाकर मृतक रौशन कुमार यादव के परिजनों से मुलाकात कर उनसे रौशन यादव की मौत को लेकर जानकारी ली. इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा रौशन यादव की हत्या की गई ,हत्या की जांच हो, जेल में उसकी मौत कैसे हुई ? उन्होंने रौशन यादव के परिजनों को RJD की ओर से 1 लाख ,50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की. तेजस्वी यादव ने कहा हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है.
बता दें कि रौशन यादव की मधुबनी स्थित मंडल कारा में बीते 10 अगस्त को अचेता अवस्था में पाए जाने के बाद मधुबनी सदर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके बाद परिजनों ने जेल में हत्या कर देने का आरोप लगाया. इसको लेकर मृतक रौशन कुमार यादव का घर इन दिनों विभिन्न दलों के नेताओं का आना जाना लगा हुआ है.
प्रशांत किशोर,पप्पू यादव और अब तेजस्वी यादव रौशन यादव के परिजनों से मिले.सभी नेता इसकी जांच और जेल प्रशासन पर कार्यवाई की मांग कर रहे हैं.
इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि पुलिस का प्रशासन का कहना है कि रौशन यादव ने आत्महत्या की तो उसका साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहिए लेकिन जिस तरह से मृतक रौशन यादव की बहन ने जैसे बताया उस प्रकार से यह हत्या है. इसकी जांच होनी चाहिए और जो दोषी पुलिस कर्मी हैं उनको सजा मिलनी चाहिए.
वहीं नाम लिए बगैर कहा कि इसमें मधुबनी केMPके बारे में कहा जा रहा है इसकी भी जांच होनी चाहिए कि इनकी क्या भूमिका है.
वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि मृतक के परिजन को पार्टी RJD की ओर से 1 लाख ,50 हजार रुपये आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.





