BIHAR NEWS : राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर बिहार की सियासत में हलचल
पटना: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजनीति से फुर्सत लेने की चर्चाओं के बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बयान ने बिहार की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है. कुशवाहा ने बिहार की राजनीतिक विरासत और विकास को आगे बढ़ाने को बड़ी चुनौती बताते हुए अपनी पार्टी की भूमिका को लेकर बड़ा दावा किया है.
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है. उन्होंने संकेत दिया कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है. कुशवाहा ने कहा कि उनकी पार्टी को बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर मिलना चाहिए.
कुशवाहा के इस बयान को नीतीश कुमार के बाद बिहार की राजनीति में संभावित बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है. खास तौर पर एनडीए की राजनीति में आने वाले समय में नेतृत्व और सहयोगी दलों की भूमिका को लेकर अटकलें तेज हो सकती है.
RLMअध्यक्ष ने अपनी पार्टी को बिहार के विकास और राजनीतिक विरासत से जोड़ते हुए यह संदेश देने की कोशिश की है कि बदलते राजनीतिक परिदृश्य में उनकी पार्टी अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार है.
नीतीश कुमार लंबे समय से बिहार की राजनीति के प्रमुख केंद्र रहे हैं. ऐसे में उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर होने वाली हर चर्चा का असर राज्य की सियासत पर पड़ना स्वाभाविक है. उपेंद्र कुशवाहा का ताजा बयान इसी बदलते राजनीतिक माहौल के बीच सामने आया है.
कुशवाहा के बयान के बाद अब यह देखना अहम होगा कि बिहार की राजनीति में आने वाले दिनों में कौन-सी नई तस्वीर सामने आती है और एनडीए के भीतर सहयोगी दलों की भूमिका किस तरह तय होती है. फिलहाल,कुशवाहा के बयान ने बिहार की राजनीतिक विरासत और भविष्य के नेतृत्व को लेकर बहस जरूर तेज कर दी है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-





