Hindi News / 30 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे नगर निकाय कर्मी, पटना में किया...

नगर निगम कर्मी का मौर्यलोक में हड़ताल : 30 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे नगर निकाय कर्मी, पटना में किया प्रदर्शन

Edited By:  |
nagar nigam karmi ka moryalok mai pradarshan nagar nigam karmi ka moryalok mai pradarshan

पटना: बिहार के नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों के कर्मचारी30जुलाई 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे. हड़ताल की तैयारी को लेकर मंगलवार को पटना नगर निगम मुख्यालय स्थित मौर्य लोक में कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी नेताओं ने कहा कि पिछले कई वर्षों से वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. कई बार अधिकारियों से मुलाकात कर मांगपत्र भी सौंपा गया, लेकिन उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई. कर्मचारियों का आरोप है कि उनकी बात सुनने वाला कोई नहीं है, इसलिए अब आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया है.

कर्मचारी संघ के अनुसार, हड़ताल से पहले सभी नगर निकायों में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा. पटना नगर निगम के सभी अंचलों में आमसभाएं और प्रदर्शन कर कर्मचारियों को हड़ताल में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा. आंदोलन की शुरुआत बांकीपुर अंचल से होगी, जिसके बाद कंकड़बाग, पाटलिपुत्र, न्यू कैपिटल, अजीमाबाद और पटना सिटी अंचल में भी विरोध-प्रदर्शन किए जाएंगे.

संघ ने बताया कि29जुलाई की शाम मौर्य लोक से मशाल जुलूस निकाला जाएगा.

इसके बाद30 जुलाई से पूरे बिहार के नगर निकाय कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. कर्मचारियों का कहना है कि यदि सरकार ने उनकी लंबित मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट--