Hindi News / 37 पेटी विदेशी शराब के साथ 4 गिरफ्तार

चंद्रपुरा में पुलिस और उत्पाद विभाग की कार्रवाई : 37 पेटी विदेशी शराब के साथ 4 गिरफ्तार

Edited By:  |
chadrapura mein nakli sarab factory ka bhandafod chadrapura mein nakli sarab factory ka bhandafod

बेरमो: बेरमो पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तेलो पूर्वी बहियारटांड में चल रही नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. बोकारो एसपी को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 37 पेटी विदेशी शराब, शराब बनाने में प्रयुक्त भारी मात्रा में सामग्री, ढक्कन, स्टीकर और 5 मोबाइल बरामद किया है.

इस मामले में कामेश्वर कुमार, विनय कुमार, दिनेश प्रजापति और कृष्णा कुमार को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने चंद्रपुरा थाना में कांड संख्या 75/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में मुख्य आरोपी कामेश्वर कुमार के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज होने की बात सामने आई है. पुलिस अब इस अवैध शराब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है.