मैच को लेकर झारखंड हॉकी टीम राउरकेला रवाना : बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राउरकेला (ओड़िशा) के उद्घाटन में कल खेले जायेंगे झारखंड और ओड़िशा के बीच मैच

Edited By:  |
Reported By:
match ko lekar jharkhand hockey team raurkela rawana match ko lekar jharkhand hockey team raurkela rawana

रांची : झारखंड की राजधानी रांची से 170 किलोमीटर और हॉकी की नर्सरी सिमडेगा से मात्र 70 किलोमीटर में उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत राउरकेला में विश्व का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम जिसकी क्षमता बीस हजार से भी अधिक दर्शकों की है. जो बनकर तैयार है. इस अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का नामकरण झारखंड के सपूत महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के नाम से किया गया है. भारत के सर्वश्रेष्ठ हॉकी स्टेडियम बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का उद्घाटन कल है. उद्घाटन के दिन कल 03.00 बजे हॉकी झारखंड के जूनियर और हॉकी उड़ीसा के जूनियर पुरुष टीम के बीच मैच खेले जाएंगे. मैच को लेकर झारखंड की हॉकी टीम राउरकेला रवाना हो गई है.

बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आगामी 13 जनवरी से 29 जनवरी तक विश्वकप पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. विश्व कप के सभी मैच उड़ीसा में भुवनेश्वर और राउरकेला में आयोजित है. इस विश्व कप में 16 देशों के बीच कुल 44 मैच खेले जाएंगे. उनमें से 20 मैच बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राउरकेला में खेले जाएंगे. इस स्टेडियम में 13 जनवरी 2023 को भारत और स्पेन के साथ संध्या 7:00 बजे एवं 15 जनवरी को भारत और इंग्लैंड के साथ संध्या 7:00 बजे से मैच है.


Copy