Hindi News / गंगा स्नान करने के दौरान डूबने से 3 बच्चों की मौत, नदी से...

मुंगेर में बड़ा हादसा : गंगा स्नान करने के दौरान डूबने से 3 बच्चों की मौत, नदी से तीनों शव बरामद

Edited By:  |
munger mai bada hadsa munger mai bada hadsa

मुंगेर : बड़ी खबर बिहार के मुंगेर से है जहां गंगा स्नान के दौरान अत्यधिक गहरे पानी में जाने के कारण डूबने से 3 सगे भाई-बहन की मौत हो गई. गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों बच्चे का शव नदी से बाहर निकाला.

जानकारी के अनुसार दिल्ली में काम करने वाले संजय यादव अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ मुंगेर अपने घर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कल्याणचक एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे. शादी के बाद आज वे अपने घर में भाई फोटो यादव के परिवार के साथ मिल गोसाईं पूजन की तैयारी कर रहे थे और उसी को लेकर दोनों भाई के सभी परिवार बरदह गंगा घाट में स्नान के लिए पहुंचे थे. पर होनी को कुछ और ही मंजूर था. जब महिला रेणु देवी अपने चारों बेटे बेटियों के साथ गंगा स्नान कर रहे थे. तभी गंगा में गहराई का अंदाजा नहीं लगने के कारण गंगा में स्नान करते करते आगे निकल गए और सभी डूबने लगे. पर संयोग से गंगा में मछली मारने वाले नाव पर सवार मछुआरों ने ये देखा तो तुरंत कार्रवाई करते हुए मां रेणु देवी और मंझली बेटी मांडवी कुमारी को तुरंत गंगा से बाहर निकाल कर जान बचाया जबकि अन्य तीन अन्य भाई-बहन सालो कुमारी, हर्ष कुमार और अमन कुमार ये सभी गंगा में डूब गए. इसके बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया. घटना के बाद स्थानीय गोताखोर घटना स्थल पर पहुंच कर डूबे हुए लोगों की तलाश में जुट गये और गंगा में तीनों की तलाश जारी की तो काफी मशक्कत कर दो घंटे बाद तीनों का शव बाहर निकाला. सभी शव को अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया . इसके बाद पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

मुंगेर से अमृतेश कुमार की रिपोर्ट--