मंत्री मदन सहनी बोले : शराबबंदी कानून खत्म नहीं होगा, राजस्व नुकसान मंजूर लेकिन शराबबंदी से समझौता नहीं
पटना: बिहार के उत्पाद एवं मद्यनिषेध मंत्री मदन सहनी ने शराबबंदी कानून को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून खत्म नहीं होगा और सरकार इस कानून को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है. मंत्री ने कहा कि पिछले10वर्षों से सरकार शराबबंदी को सफल बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.
मदन सहनी ने कहा कि शराबबंदी के कारण राज्य को करीब20हजार करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान की चर्चा होती है, लेकिन सरकार के लिए पैसा प्राथमिकता नहीं है. उन्होंने स्पष्ट किया कि शराबबंदी कानून को प्राथमिकता दी जाएगी और आने वाले दिनों में शराब के खिलाफ कार्रवाई और कड़ी होगी.
बाढ़ को लेकर विपक्ष की विशेष पैकेज की मांग पर मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार स्थिति पर नजर रख रही हैं. जरूरत पड़ने पर बिहार को विशेष पैकेज और सहायता भी मिलेगी.
वहीं, बख्तियारपुर का नाम बदलने की मांग पर मदन सहनी ने कहा कि इसका स्वागत होना चाहिए. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के लिए हर क्षेत्र में काम किया है. सरकार को बख्तियारपुर का नाम बदलने की मांग पर गौर करना चाहिए.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-





