गिरिडीह : सुदिव्य सोनू को भावभीनी श्रद्धांजलि,कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
गिरिडीह:जेएमएम जिला कार्यालय में दिवंगत मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. पार्टी जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने सदैव जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी. गिरिडीह के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने लगातार प्रयास किया. उनके निधन से जेएमएम संगठन के साथ-साथ गिरिडीह की जनता को भी अपूरणीय क्षति हुई है.
सभा में कार्यकर्ताओं ने सुदिव्य कुमार सोनू के साथ बिताए अनुभवों को साझा करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया. साथ ही उनके अधूरे जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.





