BIG NEWS : खगड़िया में 12 घंटे के अंदर 2 युवकों की गोली मारकर हत्या, घटना से सनसनी
खगड़िया : बड़ी खबर खगड़िया से है जहां पिछले 12 घंटे के अंदर जिले के दो अलग अलग थाना इलाके में गोली मारकर दो युवकों की हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी मच गई है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है.
पहली घटना बीते बुधवार की रात पसराहा थाना इलाके के महद्दीपुर में हुई. यहां अज्ञात बदमाशों ने 22 साल के प्रेम कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी. आधे दर्जन बदमाशों ने घटना को तब अंजाम दिया जब वह घर लौट रहा था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
वहीं दूसरी घटना बेलदौर थाना इलाके के सकरोहर गांव में बीती रात हुई जहां 23 साल के ज्योतिष कुमार की सोए अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जाता है कि ज्योतिष अपने घर के छत पर सोया था. इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उसे सिर में गोली मारकर चलते बना. हालांकि गोगरी SDPO चंदन कुमार ठाकुर ने कहा प्रेम कुमार हत्याकांड -दोस्तों के बीच हुए विवाद के कारण हुई है. मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. वहीं ज्योतिष हत्याकांड का पुलिस जांच कर रही है. दोनों मामले में संलिप्त आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे.





