मनेर हादसे पर CM मर्माहत : पीड़ित परिवारों के प्रति जताया शोक, सहायता का दिया निर्देश

Edited By:  |
maner hadse me cm nitish ne jataya shok maner hadse me cm nitish ne jataya shok

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के ब्यापुर गांव के ईंट-भट्ठे की चिमनी फटने की दुर्घटना में 4 महिला मजदूरों की हुयी मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे को अत्यंत दुखद बताया है और इस हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।


मुख्यमंत्री ने दुख की इस घड़ी में मृतक के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने श्रम संसाधन विभाग को मृतक मजदूरों के परिजनों को सभी अनुमान्य सहायता देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल चार व्यक्तिों के समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की है।


बता दें कि सोमवार सुबह मनेर के एक ईंट भट्टे में जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि आधा दर्जन मजदूर घायल बताये जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। सभी घायलों को स्थानीय लोगो की सहायता से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।


Copy