Hindi News / किसानों के लिए खाद की कमी नहीं, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा का ऐलान : किसानों के लिए खाद की कमी नहीं, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

Edited By:  |
krishi mantri vijay kumar sinha ka ailaan krishi mantri vijay kumar sinha ka ailaan

गोपालगंज:कृषि मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा शनिवार को गोपालगंज पहुंचे. इस दौरान उन्होंने समाहरणालय परिसर में आयोजित बीससूत्री समिति की बैठक में भाग लिया और विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा की.

बैठक समाप्त होने के बाद कृषि मंत्री ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र के विकास को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा की.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कृषि, उद्यान, प्राकृतिक खेती तथा किसानों की आय बढ़ाने से जुड़े सभी अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है.

मंत्री ने स्पष्ट किया कि किसानों के लिए उर्वरकों की कोई कमी नहीं है और उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभाग लगातार निगरानी कर रहा है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि खाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि विभाग की नजर हर गतिविधि पर बनी हुई है और स्थानीय स्तर पर भी लोगों का सकारात्मक सहयोग मिल रहा है,जिससे बेहतर कृषि वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी.

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार की विशिष्ट कृषि उपजों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सरकार विशेष प्रयास कर रही है. उन्होंने बताया कि मखाना,लीची,आम सहित विभिन्न फसलों की विशेषताओं एवं गुणवत्ता का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा,ताकि इन उत्पादों की पहुंच अधिक से अधिक लोगों तक सुनिश्चित हो सके और किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध हो सके.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने तथा किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन और विपणन व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं.

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट--