Hindi News / जेपी ने गांधी मैदान में ही किया था संपूर्ण क्रांति का आगाज-मंत्री श्रवण...

BIHAR NEWS : जेपी ने गांधी मैदान में ही किया था संपूर्ण क्रांति का आगाज-मंत्री श्रवण कुमार

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना : सम्पूर्ण क्रान्ति दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में जेपी सेनानियों के स्तर से जेपी गोलम्बर के पास विशाल सभा का आयोजन हुआ. इसमें जेपी सेनानी के नेता राम प्रवेश सिंह की अध्यक्षता में आठ सूत्री मांग को रखा गया.

इस विशाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर ग्रामीण विकास विभाग, सूचना एवं जन संपर्क विभाग के मंत्री सह नेता विधायक दल जनता दल (यू) श्रवण कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 5 जून 1974 को लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने पटना के गांधी मैदान में ‘‘सम्पूर्ण क्रान्ति’’ का आह्वान किया था. यह आन्दोलन सिर्फ सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन का आन्दोलन था. इस समय देश में बढ़ते भ्रष्ट्राचार, कुशासन और तानाशाही प्रवृतियों के विरुद्ध जेपी सेनानियों ने संघर्ष का विगुल फूंका था.

मंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी के तानाशाही और दमनकारी नीतियों के खिलाफ लाखों युवाओं, छात्रों और समाजवादियों ने खून-पसीना बहाकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया.

श्रवण कुमार ने आगे कहा कि जेपी आन्दोलन के संघर्ष और बलिदान का ही परिणाम है कि बिहार में पिछले करीब35वर्षों से गैर-कांग्रेसी सरकारों का नेतृत्व स्थापित रहा है.

मंत्री ने अपने संबोधन में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विशेष रूप से प्रशंसा करते हुए कहा कि वे छात्र नेता के रूप में लोक नायक जयप्रकाश नारायण के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे. उन्होंने छात्र युवा संघर्ष वाहिनी और संम्पूर्ण क्रान्ति आन्दोलन के माध्यम से समाज परिवर्तन के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया. पूर्व सांसद नरेश यादव ने भी इस सभा को सम्बोधित किया. कहा कि आज देश में समाजवादी विचारधारा को व्यवहारिक रूप से आगे बढ़ाने वाले नेताओं में नीतीश कुमार का स्थान विशिष्ठ हैं.

इस अवसर पर डॉ. (प्रो) शंकर कुमार संयाल, पूर्व कुलपति डॉ. अरविन्द कुमार, राम कुमार मंडल, डॉ. देवेन्द्र कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में जेपी आंदोलन से जुड़े सेनानी समाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं और नेता उपस्थित थे.