Hindi News / जुलाई में TRE-4 भर्ती प्रक्रिया शुरु, जून तक शिक्षकों के ट्रांसफर का निपटारा

शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान : जुलाई में TRE-4 भर्ती प्रक्रिया शुरु, जून तक शिक्षकों के ट्रांसफर का निपटारा

Edited By:  |
shiksha mantri ka bada ailaan shiksha mantri ka bada ailaan

गोपालगंज : शिक्षा मंत्री शनिवार को गोपालगंज पहुंचे, जहां उन्होंने समाहरणालय परिसर में आयोजित बीससूत्री समिति की बैठक में भाग लिया. बैठक के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं और शिक्षा विभाग से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की.

बैठक समाप्त होने के बाद शिक्षा मंत्री ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए शिक्षक नियुक्ति और स्थानांतरण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी.

बिहार मेंTRE-4शिक्षक भर्ती को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार ने इस संबंध में निर्णय ले लिया है और इसकी तैयारी चल रही है. उन्होंने बताया कि जुलाई माह में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)को अधियाचन भेज दिया जाएगा,जिसके बाद भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

शिक्षकों के स्थानांतरण के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि जून महीने तक ट्रांसफर से जुड़े सभी मामलों का निपटारा कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षकों को बड़ी राहत देने जा रही है और स्थानांतरण नीति को अधिक सुविधाजनक बनाया जा रहा है.

मिथिलेश तिवारी ने बताया कि महिला शिक्षकों को उनके नजदीकी पंचायतों में पदस्थापित करने की व्यवस्था की जा रही है,जबकि पुरुष शिक्षकों को उनके गृह जिले में ही नियुक्ति देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि किसी भी शिक्षक को दूसरे जिले में कार्यरत न रहना पड़े और सभी शिक्षकों की पोस्टिंग उनके अपने जिले में सुनिश्चित की जाए.

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है. उन्होंने विश्वास जताया कि नई भर्ती और स्थानांतरण नीति से शिक्षकों को काफी सुविधा मिलेगी तथा विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था और बेहतर होगी.

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट--