खेसारीलाल पर चढ़ा होली का रंग : भोजपुरी सॉन्ग 'गाल में गुलाल' ने मचाई धूम, VIDEO VIRAL

Edited By:  |
khesari par chadha holi ka rang khesari par chadha holi ka rang

DESK : वैसे तो अभी मार्च का महीना भी नहीं आया, लेकिन भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में होली की धूम अभी से देखने को मिल रही है। भोजपुरी में एक से बढ़कर एक होली गीत रिलीज किए जा रहे हैं, ताकि इस बार फागुन में होली का नया रंग लोगों पर चढ़े। इस कोशिश में भोजपुरी के हिट मशीन और सुपर स्टार सिंगर - एक्टर खेसारीलाल यादव का नया गाना रिलीज हो गया, जो धमाल मचा रहा है। खेसारीलाल यादव का यह गाना है -'गाल' में गुलाल, जिसे आज ARG Film के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। गाने पर आ रहे कमेंट्स से प्रतीत होता है कि खेसारी के फैंस अभी से ही होली के रंग में सराबोर होने लगे हैं।



खेसारीलाल यादव ने होली स्पेशल सॉन्ग 'गाल में गुलाल' को नेहा राज के साथ मिलकर गाया है। जबकि इस गाने के म्यूजिक वीडियो में नीलू शंकर सिंह, खेसारीलाल यादव के साथ होली खेलती दिखाई दे रही हैं। गाने का थीम एक शैतान देवर और भाभी के बीच होली के दिनों में हंसी ठिठोली है। ऐसे प्रसंग अक्सर भोजपुरी के लोकगीतों में देखने को मिलते हैं और होली गीतों में भी इसकी झलक बखूबी मिलती है। उसे हमने अपने इस गाने में नए अंदाज से पिरोया है और अब यह गाना आप सबों के सामने है। ये कहना है खेसारीलाल यादव का। उन्होंने कहा कि यह गाना सभी ऑडियन्स के लिए होली का तोहफा है। इसे खूब प्यार और आशीर्वाद दीजिए।

गौरतलब है कि गाना 'गाल में गुलाल' का मजेदार वीडियो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। साथ ही इस गाने को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। इस गाने का लिरिक्स पवन पांडेय और राहुल यादव ने तैयार किया है। म्यूजिक दीपक दिलकश का है। अरैन्जर पवन यादव हैं। कोरियोग्राफर टीम लकी विश्वकर्मा का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।



Copy