JHARKHAND NEWS : DGP अनुराग गुप्ता ने नव प्रोन्नत पुलिस उपाधीक्षकों को बैज लगाकर किया सम्मानित

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

रांची : झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय के सभागार कक्ष में नव प्रोन्नत पुलिस उपाधीक्षकों को बैज लगाकर सम्मानित किया.

राज्य के पुलिस महानिदेशक ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय में नव प्रोन्नत पुलिस उपाधीक्षक कुमुद सिन्हा, ज्योत्सना, अजय कुमार, इजाजुल हसन सिद्दकी, सुशील कुमार, अजय कुमार साहू, राजकपूर, लीलेश्वर महतो, नरेन्द्र कु० सिन्हा, राम अनूप महतो, सरोज कुमार सिंह, हरेन्द्र कु० राय, बिनोद उराँव, अखिलेश प्रसाद मंडल, शंभू प्रसाद गुप्ता, सतीश कुमार, नवल किशोर प्रसाद, उज्ज्वल साह, अजय प्रसाद, सुरेश प्रसाद, शारदा रंजन प्रसाद सिंह, राजेश कुमार एवं राजीव कुमार वीर को बैज लगाकर सम्मानित किया है.

ज्ञात हो कि गृह,कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग झारखण्ड,राँची की अधिसूचना सं0-12/पी5-1004/2024-2632दिनांक-25.06.2025के आलोक में कुल-64पुलिस निरीक्षक / परिचारी प्रवर एवं समकक्ष कोटि से पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नति प्रदान किया गया है.

इस अवसर पर प्रिया दूबे,अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय),ए० विजयालक्ष्मी,पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण),डॉ० माईकलराज एस०,पुलिस महानिरीक्षक (अभियान),नरेंद्र कुमार सिंह,पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार),सुदर्शन प्रसाद मंडल,पुलिस महानिरीक्षक (अप०अनु०वि०),पटेल मयूर कनैयालाल,पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन),सुरेंद्र कुमार झा,पुलिस उप-महानिरीक्षक (कार्मिक),चौथे मनोज रतन,पुलिस उप-महानिरीक्षक (एस०आई०बी०),संध्या रानी मेहता पुलिस उप-महानिरीक्षक (बजट),शैलेंद्र प्रसाद बर्णवाल,पुलिस उप-महानिरीक्षक (वि०शा०),चंदन कुमार झा,पुलिस उप-महानिरीक्षक (अप०अनु०वि०),झारखण्ड एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे.

रांची से नैयर की रिपोर्ट-