JMM ने तोड़ा महागठबंधन, बिहार में अकेले चुनावी जंग : सुप्रियो भट्टाचार्य का बड़ा ऐलान- “राजद ने हमें किया दरकिनार”, 6 सीटों पर झामुमो का दमदार चुनावी लड़ाई
रांची : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर हुआ है. झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी JMM ने शनिवार को महागठबंधन से अलग होने का ऐलान कर दिया है. पार्टी अब बिहार में अपनी अलग राह पर चलते हुए चुनावी मैदान में उतरेगी.
केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा याचना नहीं अब रण होगा. बिहार में मजबूती से झारखंड मुख्यमंत्री मोर्चा चुनाव लड़ेगी. रांची स्थित पार्टी मुख्यालय में झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये बड़ा बयान दिया है.
रांची में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुप्रियो भट्टाचार्य ने साफ कहा—हमने2019में झारखंड में राजद को पूरा सम्मान दिया.. उनकी जीती हुई सीट पर विधायक को मंत्री तक बनाया. लेकिन बिहार में हमें दरकिनार कर दिया गया. उन्होंने कहा किJMMअब बिहार में6सीटों पर पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगा—चकाई,धमदाहा,कटोरिया,पीरपैंती,मनीहारी और जमुई—इन सीटों पर झामुमो के प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे.
कटोरिया,पीरपैंती और मनीहारी सीट पर झामुमो अपने प्रत्याशी घोषित करने की तैयारी में है.
भट्टाचार्य ने आगे कहा हम झारखंड की मिट्टी से सीखे हैं कि हक़ कैसे लिया जाता है. अब बिहार में भी झारखंड की आवाज़ गूंजेगी. झामुमो ने अपने20स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की है,जिसमें प्रमुख नाम हैं—कल्पना सोरेन,स्टीफन मरांडी,केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय,अभिषेक कुमार पिंटूऔर वरिष्ठ विधायक हेमलाल मुर्मू और अन्य लोग शामिल. चुनाव आयोग को यह सूची भेज दी गई है. अब बिहार में झारखंड मुक्ति मोर्चा हक़ और सम्मान की लड़ाई”के नारे के साथ मैदान में उतरेगा. झारखंड से चली यह राजनीतिक लहर अब बिहार की सियासत में नई हलचल मचाने को तैयार है.
झामुमो का सीधा संदेश— “अब किसी की मेहरबानी नहीं,अब हक़ की लड़ाई अपने दम पर....