JHARKHAND NEWS : Amity University Jharkhand का तीन दिवसीय वार्षिक युवा महोत्सव ‘Amiphoria 2026’ प्रारंभ

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

रांची: अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के विज़न और मिशन के अनुरूप तथा इसके संस्थापक अध्यक्ष एवं कुलाधिपति के आशीर्वाद से तीन दिवसीय वार्षिक युवा महोत्सव‘Amiphoria2026’का शुभारंभ 11 मार्च 2026 को हुआ. उल्लेखनीय है कि इस वर्ष विश्वविद्यालय अपनी स्थापना के दस वर्ष पूर्ण होने का भी उत्सव मना रहा है.

महोत्सव का उद्घाटन करते हुएDr. Ashok K. Srivastava,कुलपति, Amity University Jharkhandने कहा किAmiphoriaका यह भव्य आयोजन संस्कृति,शिक्षा,नवाचार,प्रौद्योगिकी,विविधता और एकता का उत्सव है.

इस अवसर पर कुलपति नेDr. Atul Chauhan,कुलाधिपति, Amity University Jharkhand; U. Ramachandran,वरिष्ठ उपाध्यक्ष, Amity Education Group;तथाGauravh Gupta,उपाध्यक्ष, Amity Education Groupके संदेश भी उपस्थित छात्रों और अतिथियों तक पहुँचाए.

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा, “हमेशा अपने कार्य और प्रस्तुति पर ध्यान केंद्रित रखें तथा वर्तमान पर ध्यान दें. आपसी जुड़ाव और अपनापन ही एक मजबूत टीम का निर्माण करता है.”

उन्होंनेAmiphoriaके पूर्ण रूप को स्पष्ट करते हुए बताया कि—

A – Aspiration (आकांक्षा)

M – Motivation (प्रेरणा)

I – Innovation (नवाचार)

P – Perseverance (दृढ़ता)

H – Harmony (सौहार्द)

O – Opportunity (अवसर)

R – Responsibility (जिम्मेदारी)

I – Integrity (ईमानदारी)

A – Achievement (उपलब्धि) का प्रतीक है.

तीन दिनों तक चलने वाले इस युवा महोत्सव में कार्यक्रमों को शैक्षणिक,सांस्कृतिक,नेक्सस,खेल तथा वेब गेम्स जैसी विभिन्न श्रेणियों में आयोजित किया जा रहा है.

महोत्सव के पहले दिन शैक्षणिक एवं प्रबंधन से संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,जिसके बाद प्रयागराज से आए कलाकारों द्वारा संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार के सहयोग से राजस्थानी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी. इस महोत्सव का प्रमुख आकर्षण भारतीय वायु सेना के पैराट्रूपर्स ट्रेनिंग स्कूल के प्रमाणित पैराट्रूपर द्वारा पैरामोटर फ्लाइट ऑपरेशन तथा युवाओं के बीच लोकप्रिय संगीत प्रतियोगिता‘Battle of Bands’होगा.

महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न सांस्कृतिक,तकनीकी एवं खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी. इसके साथ ही प्रसिद्ध डीजेDJ Holy Cकी प्रस्तुति के साथ एक रोमांचक डीजे नाइट का आयोजन किया जाएगा.

महोत्सव के तीसरे दिन फैशन फिएस्टा का आयोजन होगा, जिसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं के अंतिम दौर संपन्न होंगे और कार्यक्रम का समापन समारोह (Valedictory Ceremony) के साथ होगा. इस अवसर पर प्रसिद्ध गायिका Sunanda Sharma की ऊर्जावान प्रस्तुति विशेष आकर्षण होगी.