JHARKHAND NEWS : 4 अगस्त को शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि:पैतृक गांव नेमरा में लगेगी 14 फीट ऊंची प्रतिमा
झारखंड की मिट्टी के असली बेटे, जल-जंगल-जमीन की लड़ाई के महानायक और राज्य के 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की आज पहली पुण्यतिथि है.4 अगस्त को पूरे प्रदेश में इसको अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जा रहा है. इस पावन अवसर पर झामुमो ने राज्य के सभी 24 जिलों में व्यापक तैयारियां की हैं। राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में भव्य श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया है.इन आयोजनों के जरिए गुरुजी के संघर्षमय जीवन, उनके द्वारा किए गए जन-कल्याणकारी कार्यों और झारखंड राज्य के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया जा रहा है.
पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने इस दिन को एक महा-अभियान के रूप में मनाने का संकल्प लिया है, ताकि नई पीढ़ी उनके आदर्शों से प्रेरणा ले सके।सादे लिबास में रहने वाले, आदिम और शोषित समाज की आवाज बनने वाले शिबू सोरेन सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि झारखंड की आत्मा थे। महाजनी प्रथा के खिलाफ उनका संघर्ष, झारखंड अलग राज्य के लिए उनका लंबा आंदोलन और हर आम इंसान के सुख-दुख में हमेशा खड़े रहने की उनकी आदत ने उन्हें 'दिशोम गुरु' यानी पूरे देश और समाज का गुरु बना दिया।"4 अगस्त को होने वाली इन श्रद्धांजलि सभाओं में राज्यभर के लोग अपने प्रिय नेता को नम आंखों से याद कर रहे हैं और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी ले रहे हैं.





