दिशोम गुरू की पहली पुण्यतिथि : JMM कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा,जुबली पार्क गोलचक्कर में भी गढ़ी गई गुरूजी की पत्थर
जमशेदपुर:पूर्व मुख्यमंत्री,पद्मभूषण से सम्मानित दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आज प्रथम पुण्यतिथि है. इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला सम्पर्क कार्यालय में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जुबली पार्क गोलचक्कर में दिशोम गुरु की पत्थर गढ़ी भी स्थापित की गई.
दिशोम गुरू शिबू सोरेन को याद करते हुए जेएमएम कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. कार्यक्रम में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान, जेएमएम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन, पूर्व सांसद सुमन महतो,पूर्व विधायक कुणाल षारंगी,पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, जेएमएम नेता एवं जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जेएमएम के वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
नेताओं ने दिशोम गुरू को झारखंड आंदोलन के जननायक,आदिवासी अस्मिता के प्रतीक और राज्य निर्माण के प्रमुख स्तंभ के रूप में याद किया. उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का संघर्ष जल-जंगल-जमीन और सामाजिक न्याय के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेगा.





