Hindi News / नशा मुक्त भारत संकल्प: कल 20 लाख युवाओं को वर्चुअल संबोधित करेंगे पीएम...

JHARKHAND NEWS : नशा मुक्त भारत संकल्प: कल 20 लाख युवाओं को वर्चुअल संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 2 अगस्त को नशा मुक्ति युवा का विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत देशभर के लगभग 20 लाख युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। माई भारत की राज्य निदेशक ललिता कुमारी उपनिदेशक श्वेता सिंह ने बताया कि राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत कल रांची के वाईबीएन यूनिवर्सिटी मारवाड़ी कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जहा लगभग ढाई सौ युवाओं की मौजूदगी रहेगी। उन्होंने बताया कि नशा मुक्त भारत का संदेश जन जन तक पहुंचाने के लिए माई भारत की ओर से कार्यक्रमों की एक लंबी श्रृंखला तैयार की गई है।

इसके तहत पहले जिला स्तरीय और उसके बाद राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में चयनित युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तावित राष्ट्रीय नशा मुक्ति युवा सम्मेलन में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। राष्ट्रीय नशा मुक्ति युवा सम्मेलन 14 अगस्त को आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह युवाओं के साथ संवाद करेंगे।