JHARKHAND NEWS : 120 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
पाकुड़ जिले के हिरणपुर थानान्तर्गत ग्राम-रानीपुर में भोला साहा के घर में अवैध रूप से मादक पदार्थ की खरीद ब्रिकी किये जाने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के त्वरित सत्यापन एवं संलिप्त व्यक्तियों के गिरफ्तारी हेतु अनुदीप सिंह (भा0पु0से0), पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पाकुड़ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल/SIT का गठन किया गया। उक्त गठित विशेष छापेमारी दल/SIT द्वारा दण्डाधिकारी के साथ हिरणपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-रानीपुर में भोला साहा के घर पंहुचने के बाद पाया गया कि कुछ लोग गांजा की खरीद ब्रिकी कर रहे थें एवं पुलिस को देखकर वहाॅ पर उपस्थित लोग भागने लगे।
तपश्चात विशेष छापामारी दल द्वारा भागते हुए 01 व्यक्ति भोला साहा, पिता स्व0 रामप्रसाद साहा, सा0-रानीपुर, थाना-हिरणपुर को खदेड़कर पकड़ा गया। विशेष छापामारी दल द्वारा दण्डाधिकारी की उपस्थिति में पकड़ाये व्यक्ति के घर एवं दुकान की तलाशी करने पर घर से 120 ग्राम गांजा एवं नापतौल मशीन बरामद हुआ। इस संदर्भ में हिरणपुर थाना कांड सं0-51/2026, दिनांक-31.07.2026 धारा-20(b)(ii)(A)/22(A) NDPS Act दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है एवं अन्य संलिप्त 01 अभियुक्त मदन भगत की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है





