Hindi News / महानगर कांग्रेस कमिटी अग्रणी मोर्चा संगठन की बैठक रांची में संपन्न

JHARKHAND NEWS : महानगर कांग्रेस कमिटी अग्रणी मोर्चा संगठन की बैठक रांची में संपन्न

Edited By:  |
Reported By:
jharkhand news jharkhand news

Ranchi :रांची महानगर कांग्रेस कमिटी अग्रणी मोर्चा संगठन की बैठक कांग्रेस भवन रांची में संपन्न हुई. बैठक में महानगर अग्रणी मोर्चा संगठन प्रभारी ज्योति सिंह मथारू मुख्य रूप से उपस्थित थे.

इस अवसर पर ज्योति सिंह मथारू ने विगत माह के विभिन्न सांगठनिक कार्यों की समीक्षा की और आने वाले एक महीने मेंSIR के तहत होने वाले दावा एवं आपतियां जो 5 अगस्त से 4 सितम्बर 2026 तक चलेगा उसमें कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ पर मतदाताओं को बढ़चढ़ कर सहयोग करने का निर्देश दिया गया एवं रांची महानगर के अल्पसंख्यक विभाग,महिला विभाग,युवा कांग्रेस को अपने महानगर में वार्ड एवं मंडल कमिटी एवं एनएसयूआई को रांची महानगर में सभी महाविद्यालयों की कमिटी तैयार करने का निर्देश दिया गया. मथारू ने समिति के गठन में जिसमें सभी वर्गों के लोगों को जोड़ने का अह्वान किया है और कहा कि रांची महानगर के प्रत्येक अग्रणी मोर्चा यानि अल्पसंख्यक विभाग,महिला विभाग,एनएसयूआई की अलग-अलग बैठक होगी. इसके बाद महानगर अध्यक्ष एवं वार्ड अध्यक्ष के साथ और इसके बाद वार्ड एवं महाविद्यालय समितियों की बैठक होगी.

ज्योति सिंह मथारू ने सरकार के द्वारा चलाये जा रहे छात्र पास युवाओं एवं महिलाओं के रोजगार हेतु विभिन्न योजनाओं पर चर्चा किया तथा सभी योजना को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करें.

इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यालय प्रभारी राजन वर्मा, अल्पसंख्यक के अध्यक्ष हुसैन खान, रांची जिला महिला अध्यक्ष नीतू देवी, एनएसयूआई के महानगर अध्यक्ष सतीश एवं शैफ उपस्थित थे.