Hindi News / धनबाद में हॉलपेक की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद...

JHARKHAND NEWS : धनबाद में हॉलपेक की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद परिजनों को मिला 20 लाख का मुआवजा

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

धनबाद : जिले के लोदना स्थित सुशी कैंप अंतर्गत संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी देवप्रभा में शुक्रवार को हॉलपेक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई. घटना के बाद झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह की पहल पर दुर्घटना के शिकार हुए मृतक की पत्नी रेणु कुमारी और परिवार को20लाख रुपए का मुआवजा मिला है.

बता दें कि धनबाद के लोदना स्थित सुशी कैंप अंतर्गत संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी देवप्रभा में नौकरी मांगने गए भागा5नंबर (भूली टाइप) निवासी30वर्षीय सूरज माली नामक युवक की हॉलपैक की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों का आरोप था कि हॉलपैक से कुचले जाने के बाद आउटसोर्सिंग कंपनी के लोग शव को उठा कर ले जा रहे थे.लेकिन ग्रामीणों ने जब देखा तो हंगामा शुरू कर दिया और देखते-देखते बात बिगड़ गई और ग्रामीणों ने कंपनी परिसर को घेर लिया.

घटना की सूचना मिलने के बाद विधानसभा मॉनसून सत्र में शामिल होने गई झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह रांची से देर रात घटना स्थल पर पहुंची और बीसीसीएल और आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की. घंटो चली वार्ता के क्रम में मृतक की पत्नी रेणु कुमारी को20लाख रुपए मुआवजा राशि,मृतक के आश्रित बच्चों के पढ़ाई का खर्च तथा01आश्रित का नियोजन देने पर सहमति हुई. इस दौरान थाना परिसर में भारी संख्या में लोग मौजूद थे. वहीं मीडिया से बात करते हुए झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने सुशी देव प्रभा आउटसोसिंग की कार्य शैली पर सवाल खड़ा किया और किसी राजनीति पार्टी के दबाव में कंपनी पर काम करने का आरोप लगाया.

धनबाद से कुंदन कुमार की रिपोर्ट--