BIG BREAKING : मंत्री दीपक प्रकाश और सम्राट सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
NEWS DESK : बिहार की राजनीति में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को दोबारा मंत्री पद पर नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया है. अदालत ने बिहार सरकार, दीपक प्रकाश और Election Commission of India से जवाब मांगा है.
याचिका में आरोप लगाय गया है कि विधायक निर्वाचित हुए बिना दीपक प्रकाश को दोबारा मंत्री बनाया गया. संवैधानिक प्रावधानों के खिलाफ बताया गया. सुप्रीम कोर्ट ने मामले को सुनवाई के लिए स्वीकार करते हुए संबंधित पक्षों से अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया.
सोशल एक्टिविस्ट राकेश कुमार सिंह द्वारा रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने इस मामले को काफी गंभीर माना है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से दीपक प्रकाश और सम्राट चौधरी सरकार को नोटिस जारी होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा के बेटे मंत्री दीपक प्रकाश की मुसीबत ज्यादा बढ़ गई है. अदालत ने बिहार सरकार और दीपक प्रकाश के साथ-साथ भारत के चुनाव आयोग को भी नोटिस जारी कर इस पूरे विवाद पर जवाब तलब किया है.
संजय कुमार की रिपोर्ट--





