Hindi News / नालंदा में चोरी के आरोप में 2 युवकों की पीट-पीट कर हत्या, जांच...

BIG BREAKING : नालंदा में चोरी के आरोप में 2 युवकों की पीट-पीट कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Edited By:  |
big breaking big breaking

नालंदा : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के नालंदा से है जहां जिले के राजगीर थाना क्षेत्र के झुनकिया बाबा मंदिर के पास सोमवार की सुबह चोरी के आरोप में 2 लोगों की जमकर पिटाई की गई जिससे दोनों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई.

पुलिस के अनुसार दोनों को इलाज के लिए राजगीर अस्पताल ले जाया गया जहां से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. पीएमसीएच पहुंचने के बाद दोनों को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. मरने वालों में दीपनगर थाना क्षेत्र के गंजपर गांव के रहने बाले अमरदीप पासवान का 22 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार और नरेश पासवान का 22 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार शामिल है.

बताया जा रहा है कि दो युवक को लोगों ने चोरी करते हुए पकड़ लिया. इसके बाद दोनों की जमकर पिटाई कर दिया जिससे दोनों की मौत हो गई. वहीं परिवार के लोगों ने बताया कि दोस्तों के साथ मेला देखने गया था जहाँ पीट -पीट कर हत्या कर दिया गया. इस मामले में झुनकिया बाबा मंदिर के महंत अंतर्यामी शरण जी महाराज ने बताया कि दोनों चोरी कर भागने के दौरान छत से कूद गया. इसके बाद मेला देखने आए लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट किया. फिलहाल इस घटना के बाद मृतक के गांव में आक्रोश का माहौल है.

नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट--