JHARKHAND NEWS : जमशेदपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने ध्वजारोहण किया और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर साकची बारीडीह टेम्पो स्टैंड, साकची गोलमुरी टेम्पो स्टैंड और साकची डिमना टेम्पो स्टैंड समेत कई स्थानों पर आयोजित समारोह में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का ध्वजारोहण कर उसे सलामी दी। इस मौके पर उन्होंने देश की आजादी के गौरवशाली इतिहास को स्मरण करते हुए वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
अपने संबोधन में श्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि देश की आजादी के लिए असंख्य वीर सपूतों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। आज हम उन्हीं के त्याग और बलिदान के कारण स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं और खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहें और देश पर कभी कोई आंच न आने दें।पूर्व मंत्री ने राज्यवासियों और जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।





