BIHAR NEWS : रोहतास के रामप्यारी बालिका विद्यालय में लोजपा (आर) विधायक सोनू सिंह की जुबान फिसली, खूब लगे ठहाके
रोहतास: आजदेश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. वहीं रोहतास जिले के दरिहट स्थित'रामप्यारी बालिका10+2उच्च विद्यालय'में एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला.15अगस्त के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे डिहरी से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विधायक सोनू सिंह की जुबान ऐसी फिसली कि वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए. उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपने संबोधन में15अगस्त की जगह'26जनवरी'बोल दिए.
हालांकि इस वायरल वीडियो की कशिश न्यूज पुष्टि नहीं कर रहा है. बताया गया कि विद्यालय परिसर में आयोजित15अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) समारोह को संबोधित करते हुए विधायक राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह ने बच्चों के उत्साह और देशभक्ति की तारीफ में भाषण देते-देते अचानक उनकी जुबान फिसल गई. उन्होंने मंच से कहा, "आज26जनवरी को बच्चियों में कितनी उत्सुकता है..."
जैसे ही15अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के पावन मौके पर विधायक के मुंह से'26जनवरी'निकला,वहां मौजूद शिक्षकों,बच्चों और आम जनता के बीच फुसफुसाहट शुरू हो गई और देखते ही देखते पूरा प्रांगण ठहाकों से गूंज उठा.
हंसी का माहौल के बीच विधायक जी का वीडियो चर्चा के साथ वायरल हो गया. लेकिन स्वतंत्रता दिवस पर'26जनवरी'का यह संबोधन वहां मौजूद लोगों के लिए दिन का सबसे बड़ा चर्चा का विषय बन गया. हालांकि,लोगों ने इसे एक सहज इंसानी भूल और'स्लिप ऑफ टंग' (जुबान का फिसलना) माना,लेकिन इस पल ने गंभीर और औपचारिक माहौल के बीच पलभर के लिए ठहाके और हंसी जरूर बिखेर दी. वहीं विधायक जी की होमवर्क सही नहीं होने की भी चर्चा जोरों पर है.





