BIHAR NEWS : मंत्री अशोक चौधरी ने रोहतास में किया झंडोत्तोलन, 18243 नए लाभुकों को दिया राशन कार्ड
रोहतास : जिला प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फजलगंज स्टेडियम में झंडोत्तोलन किया. इस मौके पर उन्होंने परेड की सलामी ली.

रोहतास जिला प्रभारी मंत्री ने सरकार की योजनाओं सहित जिले में हो रहे कार्य की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बसेरा टू के अंतर्गत 866 लाभुकों को भूमि बदोबस्ती की पर्चा दिया गया. औद्योगिक तथा पर्यटन की बढ़ते रोहतास की जानकारी फजलगंज सासाराम स्टेडियम में दिया. उन्होंने कहा कि रोहतास जिला कृषि प्रधान जिला है और किसानों के हित से लेकर यहां पर्यटन तथा औद्योगिक क्षेत्र के विकास पर सरकार तेजी से काम कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से सभी तबके के लिए काम कर रही है.
इंद्रपुरी में पर्यटन हाट की भी जानकारी दी।
जिला प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने मुख्य झंडोत्तोलन समारोह फजलगंज स्टेडियम में परेड की सलामी ली और झंडोत्तोलन किया.कलेक्ट्रेट सासाराम में डीएम दीपक कुमार मिश्रा डेहरी एसपी कार्यालय में एसपी रौशन कुमार, विकास भवन परिसर में डीडीसी विजय कुमार पांडेय, परिवहन कार्यालय में डीटीओ राकेश कुमार, एसडीम कार्यालय सासाराम में डॉक्टर नेहा कुमारी, सासाराम एसडीपीओ वन कुमार गौरव, एसडीपीओ टू संजीव कुमार नगर थाना सासाराम इंस्पेक्टर शिवेंद्र कुमार आदि ने झंडोत्तोलन किया.
कला एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.





