Hindi News / शिक्षा सुधार से रोजगार और उद्योग तक कई लक्ष्य तय

गांधी मैदान में CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान : शिक्षा सुधार से रोजगार और उद्योग तक कई लक्ष्य तय

Edited By:  |
gandhi maidan mai cm samrat chaudhary ka bada ailaan gandhi maidan mai cm samrat chaudhary ka bada ailaan

Patna : पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बिहार के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की.

परीक्षा व्यवस्था को सुचारु,पारदर्शी,निष्पक्ष और आधुनिक बनाने के लिए राज्य स्तरीय परीक्षा सुधार समिति का गठन किया जाएगा. शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए भी उच्चस्तरीय समिति गठित करने की घोषणा की गई है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि17अगस्त से‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’की शुरुआत होगी. इस पोर्टल के माध्यम से छात्रों की शिकायतों को दर्ज किया जाएगा और30दिनों के भीतर उनके समाधान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी.

किसानों के लिए भी बड़ा ऐलान किया गया. गन्ना किसानों के हित में राज्य में25नई चीनी मिलें स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है. इनमें से10चीनी मिलों की शुरुआत हो चुकी है,जबकि अगले छह महीने में पांच और चीनी मिलें शुरू करने का लक्ष्य है.

मोकामा में10एकड़ भूमि पर तिरुपति बालाजी ट्रस्ट द्वारा भव्य तिरुपति बालाजी मंदिर का निर्माण किए जाने की भी घोषणा की गई. इससे धार्मिक पर्यटन और स्थानीय विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

रोजगार के मोर्चे पर सरकार ने वर्ष2030तक एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि14करोड़ बिहारवासियों की सामूहिक शक्ति,युवाओं की ऊर्जा,किसानों की मेहनत और माताओं-बहनों के संकल्प से बिहार को विकसित और समृद्ध प्रदेश बनाया जाएगा.

स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच से दिए गए इन ऐलानों में शिक्षा,रोजगार,कृषि,उद्योग और धार्मिक पर्यटन पर सरकार के फोकस की तस्वीर साफ दिखाई दी. मुख्यमंत्री ने राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ बिहार के विकास को नई गति देने का संदेश दिया.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--