JHARKHAND NEWS : जब तक मांगें पूरी नहीं, पीछे नहीं हटेंगे": राजधानी में छात्रों का डटा रहना, सरकार की चुप्पी पर निराशा
राजधानी रांची के ऐतिहासिक जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ पिछले 10 दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं। कड़ाके की ठंड और तमाम प्रशासनिक मुश्किलों के बावजूद छात्रों का हौसला कम नहीं हुआ है। उनका साफ कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती, वे इस मैदान से पीछे नहीं हटने वाले।झारखंड के अलग-अलग कोनों से आए छात्र पिछले 10 दिनों से खुले आसमान के नीचे धरने पर बैठे हैं।हालाँकि, इन विकट परिस्थितियों में भी छात्रों की एकजुटता देखते ही बनती है। हमारे साथ कुछ आंदोलनकारी छात्र मौजूद हैं, आइए उनसे सीधे बात करते हैं और जानते हैं कि 10 दिन बीत जाने के बाद उनका रुख क्या है।
10 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार की तरफ से अब तक कोई भी आधिकारिक प्रतिनिधि हमसे मिलने नहीं आया है। इस बात को लेकर छात्रों में थोड़ी मायूसी ज़रूर है, क्योंकि हम लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ उठा रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद हमारा हौसला टूटा नहीं है। जब तक सरकार हमारी मांगों पर सकारात्मक विचार नहीं करती, हम यहीं डटे रहेंगे।किन झारखंड के कई सामाजिक संगठन, आम लोग और विभिन्न जगहों से शुभचिंतक लगातार खाने-पीने का सामान और अन्य मदद भेज रहे हैं। इस जन-सहयोग ने हमें एक नई ताकत और साहस दिया है। हमें पूरा विश्वास है कि हमारा यह संघर्ष बेकार नहीं जाएगा और सरकार को हमारी सुधि लेनी ही पड़ेगी।





