पटना- बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त : बीजेपी खेमे में बढ़ी बेचैनी
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने मजबूत बढ़त बना ली है। 24वें राउंड की समाप्ति के बाद प्रशांत किशोर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी उम्मीदवार मनोज सिन्हा से 13868वोटों से आगे चल रहे हैं।प्रशांत किशोर को 48434 वोट मिले है जबकि बीजेपी के नीरज सिन्हा को 34566वोट मिले और आरजेडी की रेखा गुप्ता को 11197 वोट अभी तक मिले हैं, बांकीपुर सीट लंबे समय से बीजेपी के मजबूत प्रभाव वाले क्षेत्रों में मानी जाती रही है। ऐसे में प्रशांत किशोर की बढ़त ने इस उपचुनाव को और दिलचस्प बना दिया है।
यह प्रशांत किशोर का पहला चुनावी मुकाबला भी है, इसलिए उनके लिए यह परिणाम राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।मतगणना के कई दौर पूरे होने के साथ प्रशांत किशोर की बढ़त लगातार चर्चा में बनी हुई है। हालांकि अंतिम परिणाम घोषित होने तक जीत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती। फिलहाल रुझान जन सुराज के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं।
बांकीपुर के नतीजे आने वाले समय में बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर और जन सुराज की राजनीतिक स्थिति को लेकर अहम संकेत दे सकते हैं। यह चुनाव सिर्फ एक विधानसभा सीट का मुकाबला नहीं, बल्कि जन सुराज के लिए अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की बड़ी परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है।
अगर प्रशांत किशोर जीत दर्ज करते हैं, तो यह जन सुराज के लिए बिहार की मुख्यधारा की राजनीति में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने वाला महत्वपूर्ण पड़ाव हो सकता है। खासकर ऐसे समय में जब पार्टी को अपने संगठन, जनाधार और चुनावी प्रभाव को लेकर लगातार खुद को साबित करना है।बांकीपुर का परिणाम बिहार की आगामी राजनीति में प्रशांत किशोर की भूमिका और जन सुराज की संभावनाओं पर बहस को नई दिशा दे सकता है।
कशिश न्यूज़ डिजिटल डेस्क पटना





