पूर्णिया: सांसद पप्पू यादव के समर्थक और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्णिया के आर.एन साह चौक पर सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पुतला फूंक कर विरोध जताया. इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने भगवा गमछा पहन कर खुद को सनातनी बता रहे थे. बता दें कि नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कथित हमले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा आज फूट पड़ा.

पूर्णिया के कांग्रेस जिला अध्यक्ष अफरोज आलम ने बताया कि जिस तरह से पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को मारने की साजिश चल रही है, इसका हम सब विरोध करते हैं और पप्पू यादव को सुरक्षा देने,इसकी जांच करने और दोषियों को सजा देने की भी मांग करते हैं. वहीं, सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने बताया कि हम सभी सनातनी हैं.सनातन और भगवा रंग पर बीजेपी का कॉपीराइट नहीं है और सनातन का अपमान होगा तो सांसद और उनके कार्यकर्ता नहीं सहेंगे. राजेश यादव ने कहा कि अगर सरकार नहीं चेती तो पूरा बिहार और देश जलेगा