भाजपा की रणनीति हो रही सफल : सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस,राजद और झामुमो छोड़ थामा भाजपा का दामन


रांची:-2024के लोकसभा व विधानसभा चुनाव से पूर्व संथाल में मजबूती के साथ वापसी करने के लिए भाजपा एड़ी चोटीका जोर लगा रही है। संगठन को मजबूत करने को लेकर सभी नेता संथाल का दौरा कर पार्टी की ओर लोगों को रुझाने की कोशिश कर रहे है। इस दौरान संथाल के सैकड़ो लोगों कांग्रेस के जिला अध्यक्ष निरंजन सिन्हा के नेतृत्व में एक साथ भाजपा का दामन थामा है। प्रदेश कार्यालय में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने माला और अंग वस्त्र पहना कर किया है। कार्यक्रम की शुरुआत बैधनाथ धाम देवघर से आये पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ किया। यह भी कहा जा सकता है के भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का दौरा प्रभावी साबित हो रहा है। अगर हम बात करें संताल की तो इस क्षेत्र में गृह मंत्री अमित शाह सम्मेलन कर चुनावी संखनाद कर चुके है।
भाजपा में शामिल होने वाले निरंजन सिंह ने बताया कि कांग्रेस और झामुमो में अब कोई रहना नहीं चाहता है। यह संगठन सिर्फ झूठ और लूट का बच गया। भाजपा देश और राज्य के विकास पर काम करती है। यही कारण है कि अन्य पार्टी से मोह भंग होने के बाद अब लोग वापस भाजपा की ओर रुख कर रहे हैं।
भाजपा में शामिल होने वाले निरंजन सिंह,महिपाल सिंह,दिवाकर सिन्हा,डॉ रिंकू सिंह,कौशर अंसारी,प्रकाश हेम्ब्रम,फ्रांसीसी मुर्मू,समेत सैकड़ो लोगों ने एक साथ भाजपा का दामन थामा है। इससे पहले सभी कांग्रेस,झामुमो और राजद में रह चुके है।लेकिन भाजपा में शामिल होने वाले लोगों का मानना है कि उन्हें संगठन में सम्मान नहीं मिल रहा था। जिस कारण वह संगठन छोड़ भाजपा को जॉइन किया है।