गणतंत्र दिवस 2025 : राज्यपाल संतोष गंगवार ने रांची के मोरहाबादी मैदान में किया ध्वजारोहण

Edited By:  |
Reported By:
gantantra diwas 2025 gantantra diwas 2025

रांची:झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में झंडोत्तोलन किया. झंडोत्तोलन के बाद तिरंगे को सलामी दी. इसके बाद उन्होंने सशस्त्र बल की परेड का निरीक्षण किया.14 प्लाटूनों ने मार्च पास्ट किया.

राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस की पूरे प्रदेश वासियों को बधाई दी.उन्होंने कहा किआज का दिन गौरव गान करने का दिन है.आज का दिन स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का दिन है.गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर झारखंड के वीर सपूतों को नमन करता हूं.उन्होंने कहा किहमारा लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र और जीवंत है जिसका आधार हमारा संविधान है.हमारा संविधान लोक ग्रंथ के समान है. लोकतंत्र में निर्वाचित जनप्रतिनिधि अपना पद संभालने से पहले संविधान की शपथ लेते हैं.लोकतंत्र की सफलता की कुंजी सुशासन में है. गन के प्रति शासन तंत्र की जवाबदेही में है.हमारा झारखंड आज प्रत्येक क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है. युवाओं के लिए रोजगार का विषय हो या किस मातृशक्ति के कल्याण हेतु योजनाओं की बातराज्य सरकार ने हमेशा से सुशासन और न्याय के साथ विकास पर जोर दिया है. प्रदेश में कानून का राज स्थापित है.

राज्यपाल ने कहा कि 2024 में 248 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया. 24 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया. वहीं नौ नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया.

राज्यपाल ने कहा कि आज के डिजिटल युग में तकनीक के तेजी से विकास के साथ ही साइबर अपराध का खतरा भी बढ़ता जा रहा है. साइबर अपराध की रोकथाम हेतु निर्मित प्रतिबिंब एप का सार्थक प्रयोग करते हुए राज्य में कुल 898 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.