आज बिहार बंद : 'गालीकांड' बिहार में सियासी उबाल

Edited By:  |
'Galikand' political boil in Bihar 'Galikand' political boil in Bihar

पटना:-बिहार की सियासत इन दिनों बेहद गरमाई हुई है। दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी ने पूरे राज्य की राजनीति को हिला कर रख दिया है। इस बयान के विरोध में एनडीए ने आज सुबह7बजे से दोपहर12बजे तक बिहार बंद का आह्वान किया।" "इस बंद का असर राजधानी पटना समेत कई जिलों में देखा जा रहा है। वहीं, गोपालगंज जिले में भी सुबह से ही बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद नजर आए।


सड़के लगभग सूनी दिखी और सामान्य दिनों की तुलना में यातायात काफी कम रहा।जगह-जगह एनडीए कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। एनएच27पर भाजपा और सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडा-बैनर लेकर नारेबाजी की और विपक्षी नेताओं के खिलाफ जमकर विरोध दर्ज कराया।" "गोपालगंज भाजपा जिलाअध्यक्ष संदीप कुमार गिरी उर्फ मंटू गिरी ने बंद को पूरी तरह सफल बताया।उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि पूरे देश की नारी शक्ति का अपमान है।


यही वजह है कि आज नारी शक्ति भी सड़कों पर उतर आई है और पूरे बिहार ने यह संदेश दिया है कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को उनके इस कृत्य के लिए माफ नहीं किया जाएगा।" "दरअसल, मामला दरभंगा जिले से जुड़ा है। वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी की गई थी। यही घटना अब राजनीतिक भूचाल का कारण बन गई है। एनडीए ने इस मुद्दे को केंद्र में रखकर बिहार बंद बुलाया और इसे जनता का सहयोग भी मिलता दिख रहा है।" "हालांकि, बंद के दौरान आम लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक सेवाओं – जैसे स्वास्थ्य, परिवहन और आपात सेवाओं – को इससे अलग रखा गया है। लेकिन बंद का असर दुकानों और बाजारों में साफ-साफ नजर आ रहा है।" " बिहार की राजनीति में इस बयान ने आग लगा दी है।


एक तरफ एनडीए इसे महिलाओं का अपमान बताते हुए जनता के बीच जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष लगातार सफाई देने की कोशिश कर रहा है। लेकिन सवाल यही है कि क्या यह विवाद थमेगा या आने वाले दिनों में और सियासी तूफान खड़ा करेगा। फिलहाल,बिहार बंद को लेकर तस्वीर साफ है – जनता ने एनडीए के आह्वान का समर्थन किया और गोपालगंज समेत पूरे राज्य में बंद का असर देखा जा रहा है।"