गढ़वा में नाबालिक से दुष्कर्म : पीड़िता की मां ने लगाई न्याय की गुहार, आरोपी फरार

Edited By:  |
gadhwame nabalik se dushkarm gadhwame nabalik se dushkarm

झारखण्ड के गढ़वा में मानवता एक बार फिर शर्मसार हो गई है। गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के गांगी कला गांव में एक नाबालिग लड़की को जबरन उसके घर से ले जाकर दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी घर पर अपने परिजनों को दी। जिसके बाद पीड़ित लड़की की मां ने गढ़वा सदर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

इधर सदर थाना प्रभारी ने बताया कि एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला संज्ञान में आया है। मामले में FIR दर्ज कर लिया गया है ,पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। बहुत जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होगा।

वहीँ पीड़ित लड़की का मेडिकल करा लिया गया है और साथ ही पीड़िता का बयान दर्ज करा दिया गया है।

धर्मेंद्र की रिपोर्ट


Copy