EID : चांद का हुआ दीदार, देशभर में कल मनायी जाएगी ईद

Edited By:  |
Reported By:
 Eid will be celebrated across the country tomorrow  Eid will be celebrated across the country tomorrow

SAMASTIPUR :चांद का हुआ दीदार कल मनाई जाएगी ईद। ईद को लेकर हर तरफ रौनक की रौनक देखने को मिल रही है। जैसे ही चांद का हुआ दीदार लोगों में खुशियां दोगनी हो गई। लोग चांद देखने के बाद एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देनी लगे।

समस्तीपुर जिले में हर्ष उल्लास के साथ मुस्लिम समुदाय के लोग कल ईद मनाएंगे। माह-ए- रमजान के पाक महीने में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरे 30 दिनों तक रोजा रखा। मस्जिद, मदरसों में और घरों में लोगों ने खूब इबादत की और अल्लाह से दुआएं मांगी।

आपको बता दें कि माह-ए-रमजान का महीना रहमतों और बरकतों का होता है। इस महीने में जो भी दुआएं अल्लाह से मांगते हैं, उनकी मुराद पूरी होती है। इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे एक महीने रोजा रखते हैं। नमाजे पढ़ते हैं।

30 रोजा पूरा होने पर उन्हें तोहफे के रूप में ईद मिलती है। सभी लोग नए-नए कपड़े पहन कर नमाज अदा करने के लिए ईदगाह और मस्जिदों में पहुंचते हैं। ईद को लेकर हर तरफ रौनक देखने को मिली रह है।


Copy