झारखंड हाई कोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन चुनाव : 2017 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, 92 प्रत्याशियों के फैसले हेतु मतगणना जारी
रांची: झारखंड हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन रांची के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई. चुनाव में 2017 अधिवक्ता मतदाताओं ने मतदान किया. वोटिंग समाप्त होने के बाद 92 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा. अब मतगणना की प्रक्रिया शुरु होगी. मतगणना के बाद ही यह साफ होगा कि एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी में किन प्रत्याशियों को जगह मिलती है.
जानकारी के अनुसार अधिवक्ता एसोसिएशन चुनाव में कुल 2017 अधिवक्ताओं ने वोटिंग किया. मतदान सुबह 930 बजे शुरु हुआ और शाम 5 बजे तक चला. मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में सुबह से खासा उत्साह देखने को मिला . बड़ी संख्या में अधिवक्ता अपने मतदान केंद्र पर पहुंच कर कतार में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
बता दें कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, सहायक कोषाध्यक्ष, सचिव, प्रशासन सचिव पुस्तकालय के एक-एक पद एवं गवर्निंग काउंसिल के नौ पदों अर्थात कुल 16 पदों के लिए चुनाव हुआ है.
इस बार 16 पदों के लिए कुल 92 उम्मीदवार मैदान में हैं. अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार जिसमें अजीत कुमार, महेश तिवारी, मनोज टंडन, आरसीपी सिन्हा और रितु कुमार शामिल हैं. उपाध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवार मैदान में हैं. सभी 92 प्रत्याशियों के फैसले के लिए काउंटिंग जारी है.





