Hindi News / पीएमएवाइ (शहरी) 2.0 के लिए 2,902 आवेदन स्वीकृत, फंड का इंतजार

JHARKHAND NEWS : पीएमएवाइ (शहरी) 2.0 के लिए 2,902 आवेदन स्वीकृत, फंड का इंतजार

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

रांची : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)2.0के तहत आवासीय सुविधा के लिए अब तक रांची नगर निगम क्षेत्र के4075आवेदकों (लाभुकों) ने आवेदन किया. हालांकि रांची नगर निगम की ओर से इन आवेदनों में से मात्र2902आवेदन ही स्वीकृत किए गए. निगम के सहायक प्रशासक मुकेश रंजन ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)2.0के तहत लाभार्थी आधारित निर्माण (BLC) और भागीदारी में किफायती आवास (AHP) योजना के लिए1173आवेदकों के आवेदन के साथ संलग्न आवश्यक दस्तावेज में त्रुटियां पायी गईं, जिसके कारण संबंधित आवेदन रद्द कर दिए गए. उन्होंने बताया कि कुल स्वीकृत2902आवेदनों में से610आवेदनों के तहत डीपीआर तैयार किया जा रहा है. हालांकि इस योजना के लिए अब तक केंद्रांश या राज्यांश की राशि नहीं मिली है. संबंधित राशि उपलब्ध होते ही आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

-----

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)2.0योजना के लिए पात्रता

- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न आय वर्ग व मध्यम आय वर्ग परिवार जिनका देश में कहीं भी पक्का मकान न हो.

- पिछले20वर्षों में किसी भी सरकारी आवासीय योजना के तहत मकान आवंटित नहीं किया गया हो

-------

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)2.0के घटक

- लाभार्थी आधारित निर्माण (BLC) और भागीदारी में किफायती आवास (AHP)

(तीन लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों के लिए)

- ब्याज सब्सिडी योजना (ISS)

(नौ लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों के लिए)

-----

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

- मतदाता पहचान पत्र की छायाप्रति

- आधार कार्ड की छायाप्रति (पति-पत्नी)

- बैंक पासबुक की छायाप्रति

- आय प्रमाण पत्र की छायाप्रति

- भारतवर्ष में कहीं भी पक्का मकान नहीं होने का शपथ पत्र

- लाभुक का मोबाइल आधार कार्ड से लिंक हो

- भू-स्वामित्व पत्र (भूमि संबंधी संपूर्ण दस्तावेज)

- घर के साथ पारिवारिक फोटो

------

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के चतुर्थ घटक अंतर्गत फार्म के साथ जमा करने होंगे ये दस्तावेज

------

खतियान रहने पर

- खतियान की कॉपी

- खतियान के अनुसार वंशावली

- बंटवारानामा शपथ-पत्र की छायाप्रति

अंचल रसीद

--------

खरीदी हुई जमीन रहने पर

- डीड/पट्टा/पंजीकृत दस्तावेज की छायाप्रति

- म्यूटेशन पेपर की छायाप्रति

- अंचल रसीद

-----

- आवेदक/आवेदिका का आय प्रमाण पत्र

- आवेदक/आवेदिका का आधार कार्ड व वोटर आईडी की छायाप्रति

- आवेदक/ आवेदिका के पति/पत्नी का आधार कार्ड की छायाप्रति

- आवेदक/आवेदिका के माता-पिता का आधार कार्ड की छायाप्रति

- आवेदक/ आवेदिका का बैंक पासबुक की छायाप्रति (अपडेटेड)

- आवेदक/ आवेदिका का मोबाइल नंबर, जो आधार कार्ड से लिंक हो

- भारत में कहीं भी पक्का मकान नहीं होने का शपथ पत्र

रांची से राजेश पाठक की रिपोर्ट-