

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026
Live
समस्तीपुर। जिले के कोर्ट कैंपस परिसर से बुधवार को पेशी के दौरान पांच कैदी फरार हो गए। इनमें से एक कैदी को वहीं पर पकड़ लिया गया। जबकि चार कुख्यात कैदी फरार होने में कामयाब रहे। फरार कैदियों में नगर थाना क्षेत्र में बीते वर्ष हुए बहुचर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का आरोपी राजनंदन उर्फ छोटू उर्फ हंटर भी शामिल है। वहीं, अन्य फरार कैदियों में सरायरंजन थाने मे आधे दर्जन लूटकांड समेत अन्य मामलों में आरोपी है। हाजत के गेट खोलने के दौरान हुए धक्का-मुक्की फरार हुए पांचो कैदी जानकारी के अनुसार पुलिस कैदियों को कोर्ट में पेशी के लिए लेकर पहुंची थी। पेशी के बाद हाजत में बंद कर रही थी। तभी हाजत के गेट खोलने के दौरान हाजत के अंदर से धक्का मार 5 कैदी भागने लगे। इनमें से एक कैदी को पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं अन्य चार कैदी फरार हो गए। फरार कैदियों में सरायरंजन थाने मे आधे दर्जन लूटकांड समेत अन्य मामलों में आरोपी है। अधिकांश कैदी लूटकांड के आरोपी हालांकि, तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक कैदी नागेंद्र कुमार को मौके पर ही दबोच लिया। वह भी फरार होने की कोशिश कर रहा था। लेकिन बाकी चार कैदी पुलिस की पकड़ से बाहर निकल गए और फरार हो गए। अन्य तीन कैदियों की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र में लूटकांड समेत आधा दर्जन मामलों में आरोपी कैदी अरविंद सहनी, मनीष कुमार और मंजीत कुमार के रूप में की गई है।मामले की जांच में जुटी पुलिस फरारी की इस बड़ी घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सदर डीएसपी संजय पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं। सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। वहीं यह सवाल भी उठने लगे हैं कि कोर्ट परिसर जैसी सुरक्षित जगह से कैदी कैसे फरार हो गए।
समस्तीपुर। 14 साल की उम्र में बच्चे घर में लूडो खेलने में बिजी होते हैं, लेकिन बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने 28 अप्रैल की रात आईपीएल में इतिहास रच दिया। वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार 35 गेंद में सेंचुरी ठोकी। महज 14 वर्ष की उम्र में वैभव द्वारा रचा गया यह इतिहास न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय बन गया है। इस अवसर पर वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता संजीव सूर्यवंशी ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी और राजस्थान रॉयल्स के कोच राहुल द्रविड़ का आभार जताया है। वैभव के पिता ने BCA का किया धन्यवाद वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी ने कहा कि हम बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी का दिल से धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने वैभव के हुनर को पहचाना और लगातार उसे अवसर प्रदान करते रहे। उनके समर्थन के बिना यह संभव नहीं हो पाता। उन्होंने आगे कहा कि हम राहुल द्रविड़ सर के भी आभारी हैं। जिन्होंने वैभव की प्रतिभा को पहचानकर राजस्थान रॉयल्स से खेलने का मौका दिया। वैभव शतक पर द्रविड़ खड़े होकर मनाने लगे जश्‍नवैभव आईपीएल इतिहास में शतक जमाने वाले सबसे युवा बल्‍लेबाज बने। बिहार के समस्‍तीपुर के रहने वाले वैभव के लिए वो पल सबसे खास बन गया, जब हेड कोच राहुल द्रविड़ व्‍हीलचेयर से खड़े होकर उनके शतक का जश्‍न मनाने लगे।आपको बता दे वैभव सूर्यवंशी ने केवल 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और फिर 35 गेंदों में शतक जड़ा। युवा बल्‍लेबाज ने इस पारी के दौरान कई रिकॉर्ड्स स्‍थापित किए। वह टी20 प्रारूप में अर्धशतक जमाने वाले सबसे युवा बल्‍लेबाज बने। यह रिकॉर्ड पहले हसन ऐसाखिल के नाम दर्ज था। फिर वह टी20 प्रारूप में शतक जमाने वाले सबसे युवा बल्‍लेबाज बने और विजय जोल का रिकॉर्ड ध्‍वस्‍त किया।रिपोर्ट- कैसर खान
SAMASTIPUR : समस्तीपुर के उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर मध्य पंचायत स्थित शंकर चौक एनएच 28 पर भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक महिला और एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक दलसिंहसराय से लौटकर अपने घर बाजितपुर जाने के लिए रोड क्रॉस कर रहा था, तो वहीं महिला भी बाजार जाने के लिए एनएच 28 को पार कर रही थी। समस्तीपुर में बेलगाम रफ्तार का कहरइसी दौरान वह दोनों बेकाबू बस की चपेट में आ गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों मृतकों के शव को NH-28 पर रखकर जाम कर दिया। मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर बाजितपुर वार्ड 13 निवासी रामलखन सिंह के 55 वर्षीय पुत्र रामनंदन सिंह और मृत महिला की पहचान चांदचौर मथुरापुर गांव निवासी, अनिल चौधरी की 50 वर्षीया पत्नी वीणा चौधरी के रूप में की गयी है।उधर, घटना की सूचना मिलते ही उजियारपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बाद में उजियारपुर प्रखंड कार्यालय के नाजिर के द्वारा दोनों मृतक के परिजन को पारिवारिक लाभ योजना का चेक उपलब्ध कराया गया, जिसके बाद मृतक के परिजनों ने चांदचौर मध्य पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रणवीर चौरसिया द्वारा स्थानीय लोगों को समझाने-बुझाने के बाद सड़क जाम समाप्त करा दिया गया, जिसके बाद उजियारपुर थाने की पुलिस ने दोनों मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम में सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है। भीषण सड़क हादसे में महिला समेत 2 की मौतघटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक दलसिंहसराय से लौटकर अपने घर बाजितपुर जा रहे थे। अपने घर जाने के लिए जैसे ही वह एनएच 28 को पार करना चाहे, इसी दौरान मुसरीघरारी की ओर से आ रही तेज गति अनियंत्रित बस ने उन्हें धक्का मार दिया, जिससे वह घटनास्थल पर ही गिर गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इसी दौरान मथुरापुर की महिला वीणा चौधरी भी बाजार जाने के लिए NH 28 को क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान वह भी इस बस की चपेट में आकर घायल हो गयी, जिसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उजियारपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां जिला के ही एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान उक्त महिला की भी मौत हो गयी। इस दौरान करीब दो घंटों एनएच-28 पर यातायात बाधित रहा।वहीं, इधर थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो की मौत हो गई है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई की जा रही है।
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का कारवां आज समस्तीपुर पहुंचेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समस्तीपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाएंगे और विकास योजनाओं का जायजा लेंगे। वहीं, स्थानीय लोगों से बात कर उन सबकी राय भी लेंगे। समस्तीपुर में CM नीतीश आजइसके साथ ही समस्तीपुर में ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे। मुख्यमंत्री समस्तीपुर में वारिसनगर, कल्याणपुर और उजियारपुर प्रखंड में करीब 500 करोड़ से अधिक रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है।वारिसनगर के शेखोपुर में तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य कराया गया है। शेखोपुर में मुख्यमंत्री सरकारी योजनाओं से जुड़े विभिन्न स्टॉलों का जायजा लेंगे। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा वह आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण करेंगे। वहीं, मुक्तापुर में मुख्यमंत्री मुक्तापुर मोइन में इको पार्क के कार्य का शिलान्यास करेंगे जबकि उजियारपुर में अंबेडकर छात्रावास और अंबेडकर हाईस्कूल भवन का भी शिलान्यास करेंगे। समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के मुक्तापुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित मुक्तापुर गुमटी पर फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री आधारशिला रखेंगे। पुल के बन जाने से इस रेलवे गुमटी पर लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी। अभी इस गुमटी पर लोग हमेशा जाम में फंसते हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री की ओर से बिहार राज्य पथ विकास निगम के तहत एक योजना, भवन प्रमंडल के तहत 4 योजनाएं, बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड दरभंगा की 6 योजना, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के तहत एक योजना, पथ प्रमंडल समस्तीपुर के तहत 9 योजनाएं, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम दरभंगा के तहत एक योजना, ग्रामीण विकास विभाग की 7 योजनाएं, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल समस्तीपुर के तहत 3, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल दो रोसरा के तहत एक योजना, बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड शिक्षा विभाग की 8 योजनाएं, परिवहन विभाग की 1 योजना और लघु सिंचाई प्रमंडल समस्तीपुर की 6 योजनाओं का मुख्यमंत्री उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन सभी योजनाओं पर करीब 500 करोड़ से अधिक रुपये खर्च होने का अनुमान है।विकास योजनाओं का लेंगे जायजागौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दूसरे चरण की प्रगति यात्रा में अबतक गोपालगंज, सारण, सीवान, दरभंगा और मधुबनी की यात्रा कर चुके हैं।
SAMASTIPUR : समस्तीपुर जंक्शन से जीआरपी और प्रयास संस्था के सहयोग से मधेपुरा और सहरसा से बाल मजदूरी के लिए पंजाब ले जाए जा रहे 7 बच्चों को मुक्त कराया गया। मुक्त कराए गए बच्चों में तीन बच्चे मधेपुरा के रहने वाले हैं जबकि 4 बच्चे सहरसा के रहने वाले हैं। बताया गया है कि सभी बच्चों को पंजाब में खेतों से आलू निकालने के लिए ले जाया जा रहा था। रेस्क्यू के बाद सभी बच्चों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें बाल कल्याण समिति को सौंपा जाएगा। बाल कल्याण समिति के निर्देशानुसार बच्चों को उनके परिजनों के हवाले किया जाएगा। फिलहाल शक होने पर पूछताछ की गई। सामाजिक संगठन प्रयास के काउंसलर सोनेलाल ठाकुर ने कहा कि समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर छोटे-छोटे बच्चों को बैग आदि लिए देखकर प्रयास और जीआरपी के पदाधिकारी बच्चों के पास पहुंचे और उनके अभिभावक के बारे में पूछताछ की। पूछताछ के दौरान बच्चों ने सही जानकारी नहीं दी। कुछ बच्चों ने कहा कि सभी एक ठेकेदार के माध्यम से पंजाब में कमाने के लिए जा रहे हैं। सभी बच्चों की उम्र 10 से 14 वर्ष के बीच है। इसके बाद सभी बच्चों को रेस्क्यू कर जीआरपी थाना लाया गया, जहां मामला दर्ज किए जाने के बाद सदर अस्पताल में मेडिकल कराया गया है।बताया गया है कि बच्चों को पंजाब ले जा रहा दलाल भी स्टेशन पर ही था। पुलिस को देखकर फरार हो गया। जीआरपी थाना अध्यक्ष बी. आलोक ने बताया कि सभी बच्चों को रेस्क्यू कर आगे की प्रक्रिया के लिए बाल कल्याण समिति को सौंपा जाएगा। बाल कल्याण समिति के निर्देशानुसार बच्चों को उनके अभिभावकों को सौंप दिया जाएगा।
SAMASTIPUR : इस वक़्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े 2 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधी एक बाइक पर तीन की संख्या में थे। वहीं, घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस के साथ-साथ समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक और एफएसएल की टीम भी पहुंची है।मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के गुदरी के विजय कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।ये मामला जमीनी विवाद का बताया जा रहा है। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर की है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
SAMASTIPUR : एक बार फिर समस्तीपुर के लाल ने कर दिया कमाल। कूच बिहार ट्रॉफी अंडर -19 में समस्तीपुर के सुमन कुमार ने इतिहास रच दिया है। सुमन कुमार ने 10 विकेट अपने नाम किए हैं।मोइनुल हक़ स्टेडियम पटना में खेले जा रहे बिहार और राजस्थान के बीच मैच में समस्तीपुर जिले के सुमन ने पूरे 10 विकेट राजस्थान की पहले पारी के झटक इतिहास रच दिया है। इस खुशी में समस्तीपुर अकादमी की तरफ से केक काटकर खुशी का इजहार किया गया। सभी खिलाड़ियों का मुंह मीठा कराया गया और जमकर आतिशबाजी हुई।
SAMASTIPUR : बिहार में शराब माफिया के हौसले इतने बुलंद है कि पुलिस वालों को भी अब नहीं बख्श रहे हैं। समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना गांव में बुधवार की देर रात छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान एक महिला सिपाही समेत दो जवानों को बंधक बना लिया गया। हालांकि, कुछ घंटे के अंदर कई थानों की पुलिस पहुंची और सिपाही को मुक्त कराया।उत्पाद विभाग की टीम पर हमलाहमले में महिला सिपाही समेत 6 जवान जख्मी हो गए। इनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना पर उत्पाद एवं मद्य-निषेध विभाग की टीम छतौना में एक होटल में छापेमारी करने गई थी। इस दौरान आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस और होटल संचालक आपस में भिड़ गए और मारपीट करने लगे। महिला सिपाही समेत कई जवान जख्मीफिर क्या था? गांव के कई लोग जुट गए और पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया, जिसमें महिला पुलिसकर्मी समेत अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ग्रामीणों ने दो पुलिसकर्मियों को बंधक भी बना लिया। सूचना पर मुफस्सिल पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम दल-बल के साथ पहुंची और मुक्त कराया। सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 बदमाशों को गिरफ्तार भी लिया है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के भटगामा वार्ड संख्या-27 में घर में सो रहे वृद्ध व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। बताया जाता है कि रात करीब 11 बजे दुकान खोलकर खैनी की मांग की गई थी लेकिन नहीं देने पर मारपीट की गई, जिसमें वैद्यनाथ मिश्र के पुत्र हेमंत कुमार मिश्र (35 वर्ष) जख्मी हो गया।घटना के बाद स्वजनों द्वारा उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के बाद सभी घर में सो रहे थे। देर रात करीब 1 बजे के एकबार फिर से 24 से अधिक की संख्या में बदमाश पहुंचे और घर पर रोड़ेबाजी करते हुए ताला तोड़कर सो रहे बहोरन मिश्र के पुत्र वैद्यनाथ मिश्र (65 साल) की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने गोली वृद्ध के एकदम कान के पास मारा। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र बसंत कुमार मिश्रा ने बताया कि खैनी को लेकर हुए विवाद के बाद दोबारा घर पर आकर बदमाशों ने हंगामा करते हुए घर का ताला तोड़ कर उनके पिता को गोली मार दी और बोला कि अगर ज्यादा शोर किया तो तुमको भी गोली मार देंगे। इसके बाद सभी बदमाश वहां से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दर्जनों की संख्या में आए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है, जिसमें दो लाला झा और शिवम कुमार की लोगों ने पहचान की है। शेष सभी मुंह में कपड़ा लपेटे हुए थे। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
SAMASTIPUR : समस्तीपुर में एकबार फिर बेलगाम रफ्तार का क़हर देखने को मिला है, जहां प्राथमिक विद्यालय के 6 छात्राओं को तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने रौंद दिया है। इस हादसे में दो बच्चियों की मौत हो गयी है। समस्तीपुर में बेलगाम रफ्तार का क़हरये भीषण हादसा समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के सब्जीमंडी से आगे फतेहपुर NH-28 की है, जहां प्राथमिक स्कूल के 6 छात्राओं को पिकअप वैन ने रौंद दिया। बताया जा रहा है कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवका टोल स्कूल में पढ़ने जा रही 6 बच्चियों को एक मिनी ट्रक ने रौंद दिया, जिसमें दो बच्चियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। हादसे में एक बच्ची सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में कूद गई और उसने अपनी जान बचाई। उसकी बहादुरी की चहुंओर चर्चा हो रही है।मृत बच्चियों में फतेहपुर के वार्ड 8 निवासी राजेश कुमार की 10 वर्षीय बेटी कृतिका मौसम और ब्रह्मदेव सिंह की 10 वर्षीय पुत्री स्वाति प्रिया शामिल है। दोनों वर्ग चार की छात्रा थी। जानकारी के अनुसार फतेहपुर गांव की आधा दर्जन बच्चियां शनिवार सुबह एक साथ स्कूल जा रही थी। उसी दौरान मुसरीघरारी से मुजफ्फरपुर की ओर जा रहा मिनी ट्रक अचानक असंतुलित हो बच्चियों को अपनी चपेट में ले लिया।घटनास्थल पर ही बच्चियों ने तोड़ा दमइससे दो बच्चियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी। गाड़ी का ड्राइवर भागने की फिराक में था लेकिन मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे पकड़ लिया। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। सूचना मिलने पर आनन-फानन में बच्चियों के परिजन भी पहुंचे और सभी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, हादसे के बाद एनएच 28 पर जाम लग गया, जिससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया। बताया जाता है कि हादसे के पास पहुंचे लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ बंधक बना रखा है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हों पायी है। घटनास्थल पर हालात को देखते हुए मुसरीघरारी के अलावा ताजपुर और बंगरा थाने की पुलिस पहुंच गई। सदर एसडीओ घायलों से मिलने पहुंचीं अस्पताल घटना को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है। भाकपा-माले द्वारा घायल बच्चियों के बेहतर इलाज और मृत बच्चियों के परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की जा रही है।
SAMASTIPUR : समस्तीपुर में एकबार फिर सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जब स्टेशन रोड स्थित अमित रेस्ट हाउस में छापा मारा तो शर्म के मारे सभी की आंखें झुक गयीं। इस दौरान मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है।सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासासमस्तीपुर पुलिस ने छापेमारी के दौरान बंद कमरों से 5 महिला समेत 5 पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। दरअसल, इस संबंध में वरीय पदाधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद नगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम गठन की गई।पुलिस ने होटल में मारा छापा तो शर्म से झुक गयी आंखेंनगर महिला एससी-एसटी थानाध्यक्ष की निगरानी में यह छापेमारी की गई। इस ख़बर के सामने आते ही होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। वहीं, पुलिस इन सभी को हिरासत में लेकर थाने ले आयी है और पूछताछ कर रही है। वहीं, इस मामले पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
SAMASTIPUR : समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी ने आज खानपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय खतूआहा का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं एवं विद्यालय में चल रहे पठन-पाठन की गुणवत्ता की समीक्षा करना था। उन्होंने विद्यालय में मिल रही सरकारी सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में बच्चों की उपस्थिति, मिड-डे-मील योजना, शिक्षकों के पढ़ाने के तरीकों, और शैक्षणिक वातावरण का मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान सांसद ने कमियों पर ध्यान दिया, जिनमें सबसे प्रमुख था विद्यालय में संस्कृत शिक्षक का अभाव। उन्होंने इस कमी पर गहरी नाराजगी जतायी और तुरंत दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। इस मौके पर सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि "सरकार की ओर से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं प्रदान करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है लेकिन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी और अन्य कमियों को दूर करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हमें सुनिश्चित करना होगा कि उन्हें सभी विषयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले।"उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि संस्कृत शिक्षक की नियुक्ति शीघ्र करायी जाए और अन्य कमियों को भी जल्द से जल्द दूर किया जाए। साथ ही उन्होंने विद्यालय प्रशासन को भी पठन-पाठन की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए सुझाव दिए और सरकार की विभिन्न योजनाओं का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
SAMASTIPUR : बिहार में एकबार फिर बड़ा रेल हादसा टल गया है। दरअसल, दरभंगा से नई दिल्ली जा रही 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंट गयी, जिसके बाद रेलयात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी।फिर टला बड़ा हादसा ये हादसा समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के पूसा स्टेशन के पास की है, जहां बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंट गयी। फिलहाल इस घटना की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन अलर्ट हो गया। सोनपुर मंडल के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गये। वहीं, आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ भी जुट गयी। रेल यात्रियों में मची अफरा-तफरीवहीं, ट्रेन के दो हिस्सों में बंटने की सूचना मिलते ही यात्री बेहद परेशान हो गये। ट्रेन के कोच में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, ट्रेन में मौजूद स्टॉफ यात्रियों को समझाने की कोशिश करते दिखे। बताया जा रहा है कि ट्रेन के चालक को पता ही नहीं चला कि कुछ बोगियां ट्रेन से अलग होकर पीछे छूट गए हैं। जब ट्रेन कुछ दूर आगे निकल गई, तब जाकर घटना के बारे में पता चला, जिसके बाद इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी गयी।कपलिंग टूटने से हुआ हादसासोनपुर रेल मंडल के एक अधिकारी ने बताया कि इंजन और डिब्बों को जोड़ने वाला कपलिंग टूटने से हादसा हुआ है। रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचकर इंजन से डिब्बों को जोड़ने के कार्य में जुटे हुई हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
SAMASTIPUR : समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने शनिवार को थानेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया। समस्तीपुर पहुंची सांसद शांभवी चौधरी का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में आज उनके कई कार्यक्रम है।समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने थानेश्वर मंदिर में अपने पति के साथ पूजा अर्चना की और फिर भगवान भोले से आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सावन का महीना चल रहा है और सोमवार के दिन सत्र के दौरान मंदिर आना संभव नहीं हो सकेगा इसलिए आज भगवान भोले के दर्शन के लिए पहुंची हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्ष विशेष राज्य के दर्जे को लेकर हाय तौबा मचाए हुए हैं। बिहार को विशेष राज्य के दर्जे से अधिक मिला है, जहां एक तरफ I.N.D.I.A गठबंधन के नेता कहते है कि बिहार को बहुत कुछ मिला है तो दूसरी तरफ I.N.D.I.A गठबंधन के लोग कहते हैं कि बिहार को कुछ नहीं मिला। हम मानते हैं कि बिहार को केंद्र सरकार ने विशेष राज्य के दर्जे से अधिक दिया है जिससे कि बिहार का विकास और बढ़ेगा।
SAMASTIPUR : समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी एक्शन में हैं। जी हां, समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की कुव्यवस्था एवं वार्डों में गंदगी और अस्पताल में जलजमाव देख सांसद भड़क गयीं। वहीं, पूरे अस्पताल में निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी एवं पीकू वार्ड में ही डॉक्टर मिले जबकि SNCU में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं थे।एक्शन में समस्तीपुर सांसदनिरीक्षण के बाद सांसद शांभवी चौधरी ने मीडिया को बताया कि अस्पताल की स्थिति काफी बदतर हैं। यहां इतनी गंदगी है कि मरीज संक्रमण से बीमार हो जाएगा। अस्पताल परिसर में जलजमाव है। पूरे अस्पताल में मात्र दो डॉक्टर ऑन ड्यूटी मिले। रोस्टर के अनुसार कोई डॉक्टर अपने वार्ड में नहीं मिले। एसएनसीयू में भी डॉक्टर नहीं थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पटना में रहती हूं तो बार-बार केवल सदर अस्पताल की ही शिकायत मिलती है।अस्पताल की कुव्यवस्था देख भड़कीं सांसदनिरीक्षण में पाया गया कि बेड पर ना तो चादर है और ना ही बेड कवर है। डीएस के बाजार में होने की जानकारी मिली तो सीएस का मोबाइल नॉट रिचेबल है। हालांकि, बाद में डीएस डॉ. गिरीश अस्पताल पहुंचे, जिन्हें पूरी व्यवस्था को सुदृढ़ करने का आदेश दिया गया है। इस दौरान सांसद ने कहा कि सदर अस्पताल में बेसिक मेंटेनेंस भी नहीं है। सभी से जवाब पूछा जाएगा। साथ ही डीएम के साथ होने वाली समीक्षा बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सांसद ने कई मरीजों से भी बातचीत की। उनकी परेशानी सुनने के बाद डॉक्टर को निर्देश भी दिए।
SAMASTIPR : महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल अपनी बहू शांभवी चौधरी के चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतर आए हैं। बहू शांभवी चौधरी को वोट देने की अपील वो समस्तीपुर की जनता से मिलकर कर रहे हैं। बता दें कि शांभवी चौधरी बिहार के मंत्री अशोक चौधरी की बिटिया है और आचार्य किशोर कुणाल की बहू हैं। समस्तीपुर सुरक्षित सीट से शांभवी लोकसभा का चुनाव लड़ रही हैं। बहू शांभवी को विजयी बनाने में किशोर कुणाल लगे हैं। कई मठ-मंदिरों के पुजारियों से मिल रहे हैं। वो इन दिनों विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के लोगों से मिल रहे हैं और बहू को जीत दिलाने की बात कर रहे हैं। किशोर कुणाल का कहना है कि समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र नया इतिहास रचने जा रही है।
SAMASTIPUR : समस्तीपुर के उजियारपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नित्यानंद राय ने नामांकन किया। इस दौरान प्रस्तावक के रूप में बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी, विनोद चौधरी, सावंत कुमार चौधरी और कुमार क्रांति उपस्थित थे।वहीं, नामांकन जुलूस में नित्यानंद राय के समर्थक भी शामिल हुए। नामांकन के बाद नित्यानंद राय ने कहा कि पूरे देश में मोदी लहर है। इस बार हम लोग बिहार की 40 की 40 सीटें जीतेंगे और देश में 400 पार जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उजियारपुर संसदीय क्षेत्र में 10 सालों से विकास की बहार चल रही है। आने वाले दिनों में भी बहुत कुछ होगा।उन्होंने कहा कि दियारा इलाके में विकास की कई योजनाएं तैयार की गई हैं। दियारा इलाकों के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण योजना बनाई गई है। पिछले 10 साल में देश का चौमुखी विकास हुआ है। विश्व मे भारत का डंका बज रहा है। नामांकन के बाद बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बिहार में विकास की गति तेज हुई है। महेश्वर हजारी के बेटे सनी हजारी को कांग्रेस का टिकट मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने साफ किया है कि उनका बेटा अब बालिग हो चुका है। वह गठबंधन धर्म के साथ पूरी निष्ठा के साथ हैं और एनडीए के गठबंधन के लिए भी वोट मांगेंगे।
SAMASTIPUR : एकतरफ लोकसभा चुनाव के फर्स्ट फेज में कड़ी सुरक्षा के बीच बिहार की 4 सीटों पर मतदान हो रहा है तो दूसरी तरफ नामांकन का भी दौर जारी है। बिहार के मंत्री अशोक चौधरी की लाडली और लोजपा (रामविलास) की समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी शांभवी चौधरी ने नामांकन किया है। शांभवी चौधरी ने किया नामांकनलोजपा (रामविलास) की प्रत्याशी शांभवी चौधरी के नामांकन के दौरान राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, पूर्व सांसद और जेडीयू नेता अश्वमेघ देवी, बीजेपी विधायक वीरेन्द्र कुमार समेत NDA के कई नेता मौजूद थे। गौरतलब है कि इस सीट पर 13 मई को वोटिंग होने वाली है। नामांकन के बाद NDA की एक बड़ी रैली हो रही है, जिसमें लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और नित्यानन्द राय के साथ-साथ कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। गौरतलब है कि शांभवी चौधरी को समस्तीपुर सुरक्षित सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। शांभवी चौधरी पूर्व IPSC अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल की बहू हैं और उनके बारे में पहले जमुई से चुनाव लड़ने की चर्चा थी लेकिन बाद में चिराग पासवान ने इन्हें समस्तीपुर सुरक्षित सीट से उम्मीदवार बनाया है। शांभवी चौधरी ने पहली दफा राजनीति में कदम रखा है। जानिए कौन हैं शांभवी चौधरी?आपको बता दें कि शांभवी चौधरी की शादी पूर्व IPSC आचार्य किशोर कुणाल के बेटे शायन कुणाल से हुई है। शांभवी चौधरी की फेसबुक प्रोफाइल के मुताबिक उन्होंने लेडी श्रीराम कॉलेज और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है। उन्होंने Amity University से Sociology में डॉक्टरेट (Phd) पूरी की है लेकिन उनकी फेसबुक प्रोफाइल अभी वेरिफाइड नहीं है। शांभवी चौधरी की जॉब की बात करें तो वह पटना के ज्ञान निकेतन स्कूल में डायरेक्टर के पद पर हैं। इसके अलावा वह सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं।
SAMASTIPUR : चांद का हुआ दीदार कल मनाई जाएगी ईद। ईद को लेकर हर तरफ रौनक की रौनक देखने को मिल रही है। जैसे ही चांद का हुआ दीदार लोगों में खुशियां दोगनी हो गई। लोग चांद देखने के बाद एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देनी लगे। समस्तीपुर जिले में हर्ष उल्लास के साथ मुस्लिम समुदाय के लोग कल ईद मनाएंगे। माह-ए- रमजान के पाक महीने में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरे 30 दिनों तक रोजा रखा। मस्जिद, मदरसों में और घरों में लोगों ने खूब इबादत की और अल्लाह से दुआएं मांगी। आपको बता दें कि माह-ए-रमजान का महीना रहमतों और बरकतों का होता है। इस महीने में जो भी दुआएं अल्लाह से मांगते हैं, उनकी मुराद पूरी होती है। इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे एक महीने रोजा रखते हैं। नमाजे पढ़ते हैं। 30 रोजा पूरा होने पर उन्हें तोहफे के रूप में ईद मिलती है। सभी लोग नए-नए कपड़े पहन कर नमाज अदा करने के लिए ईदगाह और मस्जिदों में पहुंचते हैं। ईद को लेकर हर तरफ रौनक देखने को मिली रह है।